- भाजपा विधायक ने मंच से लगाए तकबीर अल्लाहु अकबर के नारे

भाजपा विधायक ने मंच से लगाए तकबीर अल्लाहु अकबर के नारे


अहमदाबाद । भाजपा हिन्दुत्व के सहारे लोकसभा चुनाव जीतने की तैयारियों में जुट गई है| वहीं दूसरी ओर शहर के अल्पसंख्यक मतदातों को लुभाने के लिए भाजपा विधायक के मंच से अल्लाहु अकबर के नारे लगाते हुआ जनसभा को संबोधित करता हुआ वीडियो वायरल होने से शहर में राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है| 

 

'AAP मुस्लिमों की सच्ची हितैषी... उन्हें वोट देना' : मुस्लिम फाइटर्स क्लब

अहमदाबाद शहर के बापूनगर इलाके में मुस्लिम समाज के एक धार्मिक संमेलन का आयोजन किया गया था| संमेलन में बापूनगर के भाजपा विधायक दिनेश कुशवाह ने मंच पर मौलाना के पैर छूकर आर्शिवाद लिया और अस्सलामो अलयकुम कहकर सभा को संबोधित किया| इतना ही नहीं दिनेश कुशवाह ने तकबीर अल्लाहु अकबर के नारे भी लगाए| दिनेश कुशवाह ने कहा कि बापूनगर में उत्तरप्रदेश से आए लोग यहां बसते है| यहां एक घर हिन्दु और दूसरा मुसलमान का है| दो विभिन्न संस्कृति के बीच हिन्दु-मुस्लिम के लोग रह रहे हैं| हालांकि कुछ लोगों ने भारत को हिस्सों में बांट दिया है| दिनेश कुशवाह ने कहा कि भारत के मुस्लिम सबसे सुखी है| देश का संविधान में इतनी ताकत है 

ये भी जानिए.................

'AAP मुस्लिमों की सच्ची हितैषी... उन्हें वोट देना' : मुस्लिम फाइटर्स क्लब

- राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के महाभंडारे में परोसा जाएगा ननिहाल का चावल

कि हरेक समाज, व्यक्ति को एक स्थान मिला है| दिनेश कुशवाह ने कहा कि मैं वोट बैंक की राजनीति नहीं करता हूं| अन्यथा इस संमेलन में मैं उपस्थित नहीं होता| मैंने मेरी संस्कृति के मुताबिक मौलाना के पैर छूकर आशीर्वाद लिया है| मैं महोरम में भी जाता हूं यह कर अल्लाहु- अकबर के नारे लगाए| दिनेश कुशवाह की क्रिकेट की बात करते हुए कहा कि वर्ल्ड कप से सबसे अधिक विकेट लेनेवाले मोहंमद शमी भी मुस्लिम है| समग्र देश की जनता से उन्हें खूब प्यार दिया| यह भारत देश की पहचान है| दिनेश कुशवाह ने स्थानिय समिति कब्रस्तान स्वच्छता की मुहिम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस मुहिम ने ही मुझे विधायक बनाया है| उपरवाले की मर्जी के बिना कुछ नहीं होता| मैं वोट बैंक की राजनीति नहीं करता किन्तु मुस्लिमो की मुहिम ने ही मुझे विधायक बनाया है|

'AAP मुस्लिमों की सच्ची हितैषी... उन्हें वोट देना' : मुस्लिम फाइटर्स क्लब

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag