- दुल्हन दूल्हे का इंतजार करती रही, लेकिन बारात नहीं आयी...

दुल्हन दूल्हे का इंतजार करती रही, लेकिन बारात नहीं आयी...


आजमगढ़ । आजमगढ़ जिले में हुई एक शादी में दुल्हन इंतजार करती रही, लेकिन बारात नहीं आयी। बताया जा रहा है कि दहेज लेने के बाद दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया। जैसे ही दुल्हन के पिता ने यह बात सुनी तो वह आत्महत्या की कोशिश करने लगे। शादी में आए लोगों ने उन्हें समझाया और ऐसा करने से रोक लिया।

The bride dressed in red kept waiting for the groom the procession did not  come the matter reached the police station - लाल जोड़े में सजी दुल्हन दूल्हे  का करती रही इंतजार,

फिर सोमवार को दुल्हन थाने सीधे एसपी ऑफिस जा पहुंची। यहां पुलिस अधीक्षक को पूरी बात बताई। जिसके बाद एसपी के आदेश पर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। मामला रौनापार थानाक्षेत्र के अंतर्गत जयराजपुर गांव का है। पीड़िता ने बताया कि अजय सरोज नामक शख्स के साथ उसका अफेयर था। 

The bride dressed in red kept waiting for the groom the procession did not  come the matter reached the police station - लाल जोड़े में सजी दुल्हन दूल्हे  का करती रही इंतजार,

वह शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब इस बात की भनक पीड़िता की बहन को लगी तो उसने इसकी शिकायत अजय की मां से की। कहा कि अजय को अब उसकी बहन से शादी करनी पड़ेगी। शादी की बात सुनते ही अजय ने विवाह करने से मना कर दिया। जिसके बाद मामला पंचायत तक जा पहुंचाया। वहां तय हुआ कि अजय को उस लड़की से शादी करनी ही पड़ेगी। 27 दिसंबर 2023 को शादी का दिन तय हुआ। इस बीच अजय के मौसा भोला सरोज ने बात करने के बहाने से लड़की को घर बुलाया। लड़की जैसे ही उनके घर पहुंची तो भोला ने उससे छेड़छाड़ की। जैसे-तैसे पीड़िता वहां से भाग निकली।

The bride dressed in red kept waiting for the groom the procession did not  come the matter reached the police station - लाल जोड़े में सजी दुल्हन दूल्हे  का करती रही इंतजार,

ये भी जानिए...........

- यूपी में भाजपा नेता सत्ता के नशे में घूंसे मारते हैं: जयंत चौधरी

उसने इस बारे में किसी को नहीं बताया। इसके बाद जैसे ही शादी का दिन आया तो दुल्हन सज-धज के बारात का इंतजार करने लगी, लेकिन तभी अजय का फोन आया। उसने लड़की के पिता से कहा कि वो बारात लेकर नहीं आएगा। इसलिए शादी को रोक दिया जाए। यह सुनते ही दुल्हन के पिता सदमे में आ गए। उन्होंने अजय से काफी मिन्नतें कीं। फिर भी वह नहीं माना तो दुल्हन के पिता ने सुसाइड करने की कोशिश की, लेकिन शादी में मौजूद लोगों ने उन्हें ऐसा करने से रोक लिया। दहेज न मिलने के कारण दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया था। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दूल्हे के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 
The bride dressed in red kept waiting for the groom the procession did not  come the matter reached the police station - लाल जोड़े में सजी दुल्हन दूल्हे  का करती रही इंतजार,

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag