- दिव्या पहुजा हत्याकांड में अ‎‎‎‎‎भिजीत की दूसरी गर्लफ्रेंड का नाम भी सामने आया

दिव्या पहुजा हत्याकांड में अ‎‎‎‎‎भिजीत की दूसरी गर्लफ्रेंड का नाम भी सामने आया


-पु‎लिस ने ‎किया बड़ा खुलासा, इस नई लड़की ने होटल में देखी थी मॉडल की लाश


नई दिल्ली । मॉडल दिव्या पहुजा हत्याकांड मामले में पु‎लिस ने अ‎भिजीत की नई गर्लफ्रेंड का नाम भी जोड़ा है। पुलिस ‎से मिली जानकारी के अनुसार दिव्या हत्याकांड मामले में अब एक लड़की की भूमिका भी सामने आ रही है जिसने दिव्या की लाश कमरे में पड़ी देखी थी। ये लड़की अभिजीत की दूसरी गर्लफ्रेंड बताई जा रही है। इस बात खुलासा पुलिस जांच में हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिव्या की हत्या करने के बाद अभिजीत ने इस लड़की को होटल बुलाया था। उसने रूम नंबर 111 में दिव्या की लाश पड़ी देखी थी। अभिजीत ने उससे दिव्या की लाश ठिकाने लगाने में मदद मांगी थी 

 

Divya pahuja murder case police found new girl who seen divya dead body - दिव्या  पहुजा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, इस नई लड़की का नाम आया सामने, होटल में  देखी थी मॉडल

लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया और वहां से चली गई। बताया जा रहा है कि पुलिस अब इस लड़की को सरकारी गवाह बना सकती है। पुलिस जांच के लिए लगातार सीसीटीवी खंगाल रही है ताकी कोई भी अहम सुराग और ‎मिल जाए। इसी दौरान पुलिस को इस लड़की के बारे में पता चला। ये लड़की नजफगढ़ की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि उसकी अभिजीत से मुलाकात उस वक्त हुई जब वो फूड डिलीवरी के काम से जुड़ी हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई। 

ये भी जानिए...........

Divya pahuja murder case police found new girl who seen divya dead body - दिव्या  पहुजा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, इस नई लड़की का नाम आया सामने, होटल में  देखी थी मॉडल

- प्राण-प्र‎तिष्ठा दुनिया का सबसे बड़ा उत्सव, जश्न मनाने में कोई बुराई नहीं

पु‎लिस सूत्रों की मानें तो लड़की ने कमरे में शव देखने की बात कबूल कर ली है। साथ में उसने ये भी बताया कि अभिजीत ने दिव्या की हत्या करने के बाद उससे मदद भी मांगी थी। लड़की ने बताया कि दिव्या की हत्या करने के बाद सारे सबूत मिटाने के लिए वो लोगों से मदद मांग रहा था। वहीं रात 11 बजे दिव्या के शव को बाहर ले जाने के बाद उसने नशे का एक और डोज लिया था। वहीं पुलिस को दिव्या पहुजा की लाश अभी तक नहीं मिल सकी है। घटना के बाद जिस नीले रंग की बीएमडबल्यू गाड़ी में शव को रखा गया था उसे भी बरामद कर लिया गया है। लेकिन तब शव उसमें नहीं ‎मिला था। 

Divya pahuja murder case police found new girl who seen divya dead body - दिव्या  पहुजा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, इस नई लड़की का नाम आया सामने, होटल में  देखी थी मॉडल

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag