- Haryana-Punjab में भीषण ठंड और कोहरे की चेतावनी, छाया रहेगा कोहरा

हरियाणा और पंजाब में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया। हरियाणा के 17 जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान घनी धुंध रहने की संभावना है और विजिबिलिटी भी काफी कम हो सकती है। वहीं पंजाब की 16 जिलों के लिए मौसम विभाग ने फॉग की चेतावनी जारी की है। हरियाणा पंजाब और चंडीगढ़ में भीषण ठंड का कर आने वाले दिनों में जारी रहने वाला है। आम जनता को ठंड से जल्दी राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। एक तरफ हरियाणा में कोहरे से थोड़ी राहत मिली है लेकिन तेज हवाओं ने ठिठुरन और अधिक बढ़ाई है। आने वाले दो दिनों के लिए मौसम विभाग ने हरियाणा पंजाब और चंडीगढ़ के लिए पाला जमने का अलर्ट भी जारी किया है। वही हरियाणा में मौसम का तापमान इतना नीचे आ चुका है जो जम्मू और शिमला से भी काम हो गया है। रविवार को हरियाणा और पंजाब शीत लहर की चपेट में आ गए है। हरियाणा और पंजाब में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया। हरियाणा के 17 जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान घनी धुंध रहने की संभावना है और विजिबिलिटी भी काफी कम हो सकती है। वहीं पंजाब की 16 जिलों के लिए मौसम विभाग ने फॉग की चेतावनी जारी की है। पंजाब में विजिबिलिटी इस दौरान 50 मीटर तक रह सकती है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर जिले के बल्लोवाल सौंखरी में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। दोनों राज्यों में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री नीचे दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ भी भीषण ठंड की चपेट में रही, जहां न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री कम था। पंजाब में अमृतसर में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पटियाला और लुधियाना में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.4 और 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पठानकोट, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.2, 4.2, चार और 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला, हिसार और करनाल में न्यूनतम तापमान 4.4, 3.9 और चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान पांच, 3.4 और छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag