-
ममता को मनाने में जुटी कांग्रेस, इंडिया गठबंधन की उनके बिना कल्पना नहीं की जा सकती : जयराम रमेश
नई दिल्ली । तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और सीएम ममता बनर्जी की नाराजगी को लेकर कांग्रेस पार्टी ने पहली प्रतिक्रिया देकर कहा कि ममता के बिना गठबंधन की कल्पना नहीं की जा सकती है। कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि ममता इंडिया गठबंधन का अहम हिस्सा हैं। रास्ते में कभी-कभी स्पीड ब्रेकर आ जाते हैं। कोई बीच का रास्ता निकाल लिया जाएगा।
कांग्रेस नेता रमेश ने कहा, ‘ममता और उनकी पार्टी भारत गठबंधन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। अगर उन्होंने कोई बयान दिया है, तब यह एक रणनीति का हिस्सा हो सकता है। इंडिया गठबंधन में कोई मुद्दा नहीं है। हम बीजेपी के खिलाफ इसका डटकर मुकाबला कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ममता को न्याय यात्रा का निमंत्रण भेजा गया था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सभी को पत्र भेजा था। वहीं उद्धव गुट के नेता और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘मुझे मीडिया से पता चला है, लेकिन ममता जी ने क्या कहा है, वहां मुझे एक बार देखने दीजिए।
ममता जी बंगाल में बाघिन की तरह लड़ रही हैं। बंगाल में उनकी लड़ाई बहुत अधिक महत्वपूर्ण है। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री ने गिरिराज सिंह ने कहा, ‘घमंडिया गठबंधन में कोई किसी की नहीं सुनता है। यहां हर किसी को प्रधानमंत्री बनना है। पीएम मोदी को हराने के लिए सभी साथ आए हैं। वहीं कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णन ने कहा, ‘इस दल-दल में कोई नहीं रहना चाहता है। अभी और नेता ये दल-दल छोड़कर जाने वाले हैं। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता ने अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ममता ने कहा कि कांग्रेस ने टीएमसी का प्रस्ताव ठुकरा दिया, इसलिए उनकी पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!