-
जेडीयू ने नहीं छोड़ा मिलन ग्राउंड....सड़क पर ही कर्पूरी जयंती मना रही भाजपा
पटना । जननायक कर्पूरी ठाकुर का बुधवार को शताब्दी समारोह है। जेडीयू की तरफ से इस वेटनरी ग्राउंड में मना रही है, तब आरजेडी एसके मेमोरियल हॉल में मना रही है। लेकिन, पटना के मिलन ग्राउंड में कुछ अलग ही तस्वीर दिख रही है। दरअसल जिस मिलर ग्राउंड पर बीजेपी जननायक कर्पूरी ठाकुर का शताब्दी समारोह मनाने वाली थी उस जगह पर जेडीयू के कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं। इसके बाद बीजेपी ने मिलर हाईस्कूल की जगह बाहर ही कार्यक्रम करने का मूड बना लिया है।
दरअसल बीजेपी ने मिलन ग्राउंड को 24 जनवरी के लिए बुक किया था। वहीं इसके ठीक एक दिन पहले जेडीयू ने अपने कार्यकताओं के ठहरने के लिए मैदान को बुक कराया था, जो अब तक खाली नहीं हुआ है। अब बीजेपी कार्यक्रम को वीरचंद पटेल पथ पर करेगी। इसके बाद बवाल होना तय माना जा रहा है।
बता दें, जेडीयू के द्वारा मिलन स्कूल ग्राउंड पर बुधवार को भी कब्जा नहीं छोड़ने के बाद भाजपा ने सड़क पर ही कर्पूरी जयंती मनाने का निर्णय ले लिया। अब बीजेपी ने बड़े से ट्रक पर चलता फिरता मंच भी तैयार कर लिया है। अब बीजेपी कर्पूरी ठाकुर की जयंती प्रदेश कार्यालय के बाहर ही वीर चंद्र पटेल पथ पर मनाएगी। जदयू के द्वारा मिलर स्कूल ग्राउंड खाली नहीं करने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दे रही है और बिहार में जदयू और सरकार कर्पूरी ठाकुर के नाम पर मैदान का कब्जा करने में जुटी है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!