-
28 और 29 जनवरी को बरसात कराएगा खतरनाक पश्चिमी विक्षोभ
भोपाल । माह के अंतिम सप्ताह में बरसात का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में दो दिनों तक मौसम कुछ खराब रह सकता है। इस दौरान कई जगहों पर बरसात होने की संभावना है। हालांकि प्रदेश में तेज पानी नहीं गिरेगा बल्कि हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का ही अनुमान व्यक्त किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में बरसात होने की संभावना जताई गई है।
दरअसल जनवरी के आखिरी दिनों में प्रदेश में बारिश होने का ट्रेंड बना हुआ है। इस बार भी राज्य में इन दिनों में मौसम कुछ ऐसा ही रहेगा। प्रदेश में दो दिनों तक यानि 28 व 29 जनवरी को हल्की बरसात होने का अनुमान जताया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह बदलाव होगा। खासतौर पर जबलपुर संभाग में पानी गिरने का अनुमान है। प्रदेश के मंडला, डिंडौरी, सिवनी और बालाघाट जिलों में बारिश होने के आसार जताए गए हैं। अभी जेट स्ट्रीम उत्तर की ओर खिसक गई है जिसके कारण हवा की गति तेज हो गई है। प्रदेश में अगले 2 दिनों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर दिखाई देगा। अच्छी बात यह है कि इससे कड़ाके की ठंड से आंशिक राहत मिल सकती है क्योंकि तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की भी संभावना है।
राजधानी भोपाल में पिछले कई सालों से जनवरी के अंतिम दिनों में पानी गिरने का ट्रेंड है। भोपाल में पिछले 10 साल में से 7 बार जनवरी में बारिश हुई है। पिछले साल जनवरी के आखिरी दिनों में तो जोरदार बरसात हुई थी। 26 जनवरी 2023 को ही 17.2 मिमी बारिश हुई थी। इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर में भी जनवरी के अंतिम दिनों में बरसात होती रही है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!