-
2 फरवरी को झारखंड में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा
रांची । कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो फरवरी को झारखंड में प्रवेश करेगी। इतना ही नहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी राज्य के पाकुड़ जिले में जनसभाओं को संबोधित करने वाले हैं। कांग्रेस की झारखंड इकाई के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि यात्रा दो चरणों में होगी, जिसमें आठ दिनों की अवधि में 13 जिलों में 804 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। ठाकुर ने कहा, झारखंड में यात्रा की तारीखें तय हो गई हैं। यह दो फरवरी को पाकुड़ जिले से राज्य में प्रवेश करेगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी की सभाएं और रैलियां कहां-कहां होंगी, इसकी घोषणा जल्द होगी। तैयारियों का जायजा लेने के लिए, ठाकुर और कांग्रेस की राज्य इकाई के अन्य वरिष्ठ नेता विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। ठाकुर ने कहा, तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए हम पहले ही रामगढ़, धनबाद, देवघर, दुमका और पाकुड़ का दौरा कर चुके हैं।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!