-
चिराग ने नीतिश के एनडीए में आने पर जाहिर की चिंता......हमारी सीट कम नहीं होना चाहिए
पटना । बिहार में सियासी उथल-पुथल मची हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने की अटकलों के बीच शनिवार को बीजेपी और आरजेडी की अहम बैठक हो रही है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपने आवास पर रविवार को जेडीयू विधानमंडल की बैठक बुलाई है। इसके पहले दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बीजेपी की एक बड़ी बैठक हुई, जिसमें बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी सहित प्रदेश के दिग्गज नेता शामिल रहे।
ये तमाम संकेत बता रहे हैं, कि आरजेडी और जेडीयू के रास्ते अलग हो गए है। जेडीयू के सासंदों ने मोदी-नीतीश साथ को जरूरी बताना शुरू कर दिया है। जेडीयू नेताओं के तेवर आरजेडी को लेकर तल्ख नजर आ रहे है। इस बीच तेजस्वी यादव ने कहा कि वह आसानी से तख्तापलट नहीं होने देने वाले हैं।
चिराग पासवान गुट के सूत्रों ने नीतीश की एनडीए में वापसी पर चिंता जाहिर की है। चिराग ने कहा, एलजेपी (रामविलास पासवान) बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट की नीति पर काम करना चाहती है। भाजपा एक बड़ी पार्टी है लेकिन बिहार के लिए न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर काम करना चाहिए। हमारी सीटें कम नहीं होनी चाहिए। सूत्रों के मुताबिक अगर बात नहीं बनी तब चिराग की पार्टी बिहार में 23 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। तेजस्वी से बातचीत पर चिराग ने कहा कि दुश्मन का दुश्मन का दोस्त होता है। लेकिन मैं बहुत स्पष्ट हूं कि मैं एनडीए गठबंधन में हूं। लेकिन विकल्प हमेशा खुले हुए हैं।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!