विरोधी दलों ने बजट को भाजपा की विदाई वाला बजट बताया
नई दिल्ली,। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मल सीतारमण ने संसद में केंद्रीय अंतरिम बजट 2024-25 पेश कर दिया है। सरकार के अंतरिम बजट पर नेताओं ने प्रतिक्रिया देकर उत्साहजनक बजट करार दिया। है। वहीं कांग्रेस ने बजट को निराशाजनक बताया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतरिम बजट को एक उत्साहजनक बजट बताया है। हमें पूरा विश्वास है कि हम 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य हासिल करने वाले हैं। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह का कहना है कि सबकुछ विकसित भारत के लिए होगा। अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए बजट में हर चीज पर चर्चा की गई है।
हालांकि, कांग्रेस नेताओं ने अंतरिम बजट पर सवाल उठाए। सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि यह एक वोट-ऑन-अकाउंट है, जिसका एकमात्र उद्देश्य मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही के लिए सरकार को वित्तीय स्थिति में बनाए रखना है। चिंता की बात यह है कि 18 लाख करोड़ रुपये का बजट घाटा है। इसका मतलब है कि मोदी सरकार अपने खर्च के लिए उधार ले रही है। यह संख्या देश में अगले साल और बढ़ने वाली है। हम विकसित भारत के लिए गरीब, महिला, किसान, युवा को सशक्त बना रहे हैं।
वहीं कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मोदी सरकार के अंतरिम बजट को निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि, मुझे लगता है कि बजट भाषण छोटा और निराशाजनक दोनों था। इसमें बहुत कम सार था, बड़ी चूक हुई और कई मुद्दों को छुआ तक नहीं गया। विपक्षी गठबंधन इंडिया में सहयोगी नेशनल कॉन्फ्रेंस सांसद फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि वास्तविक बजट जुलाई में आएगा। हमें उम्मीद है कि लोगों को फायदा होगा, पर्यटन बढ़ेगा, देश प्रगति करेगा
ये भी जानिए.................
शिरोमणी अकाली दल (शिअद) सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा, मुझे इस बजट में एक अहंकार दिख रहा था कि हम जुलाई में बजट पेश करने वाले हैं। आप किसी भी चुनाव को हल्के में नहीं ले सकते। आज आपके पास मौका था कि पिछले 10 सालों में किए गए वादों को पूरा करें न कि जनता को और सपने दिखाएं।वहीं बजट को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। अखिलेश ने अंतरिम बजट को भाजपा की विदाई का बजट करार देकर कहा कि भाजपा सरकार ने जनविरोधी बजटों का एक दशक पूरा करके एक शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है। भाजपा सरकार ने जनविरोधी बजटों का एक दशक पूरा करके एक शर्मनाक रिकार्ड बनाया है, जो फिर कभी नहीं टूटेगा क्योंकि अब सकारात्मक सरकार आने का समय हो गया है। ये भाजपा का ‘विदाई बजट’ है।