-
एफआईएच प्रो लीग मुकाबले 10 फरवरी से होंगे, हरमनप्रीत करेंगे कप्तानी
राउरकेला । 10 से 25 फरवरी तक भुवनेश्वर और राउरकेला में एफआईएच प्रो हॉकी लीग मुकाबले खेले जाएंगे। इन मैच में ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह भारतीय पुरूष हॉकी टीम की कप्तानी करेंगे जबकि मिडफील्डर हार्दिक सिंह उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे। हॉकी इंडिया ने दोहरे चरण के मुकाबलों के लिये 24 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। इस टूर्नामेंट का भुवनेश्वर चरण 10 फरवरी से शुरू होकर 16 फरवरी तक चलेगा जबकि राउरकेला चरण 19 से 25 फरवरी तक होगा।भारतीय टीम इन मुकाबलों में आयरलैंड, नीदरलैंड, स्पेन और आस्ट्रेलिया से दो दो बार खेलेंगी। पहला मैच 10 फरवरी को स्पेन से होगा। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में स्ट्राइकर बॉबी धामी और गोलकीपर पवन को जगह नहीं मिली है।
गोलकीपिंग की जिम्मेदारी पी आर श्रीजेश और कृशन बहादुर पाठक के पास रहेगी। वहीं रक्षापंक्ति की कमान हरमनप्रीत, अमित रोहिदास , जरमनप्रीत सिंह, वरूण कुमार, सुमित , संजय, जुगराज सिंह और विष्णुकांत सिंह के पास रहेगी। मिडफील्ड में हार्दिक, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, शमशेर सिंह, राजकुमार पाल, नीलाकांता शर्मा और रबिचंद्र सिंह मोइरेंगथेम जैसे खिलाड़ी होंगे।
इसके अलावा फॉरवर्ड पंक्ति में अनुभवी ललित उपाध्याय, मनदीप सिंह, गुरजंत सिंह, सुखजीत सिंह, अभिषेक, आकाशदीप सिंह और अराइजीत सिंह हुंडर जैसे खिलाड़ी रखे गये हैं। मुख्य कोच क्रेग फुल्टोन ने टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करते हुए कहा है कि हमने काफी संतुलित टीम रखी है जिसमें अनुभवी और युवा दोनो ही खिलाड़ी शामिल हैं। हमारा टीम का लक्ष्य एक ईकाई के तौर पर बेहतर प्रदर्शन रहेगा।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!