- प्रदेश को जल्द मिलेगा नई ट्रेनों का तोहफा : सीएम डॉ यादव

प्रदेश को जल्द मिलेगा नई ट्रेनों का तोहफा : सीएम डॉ यादव

भोपाल,। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने एक वीडियो संदेश में आज कहा कि जल्द ही प्रदेश को कई नई ट्रेनों की सौगात मिलेगी। सीएम डॉ यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो संदेश जारी कर कहा कि उन्होंने पिछले दिनों दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी। इस दौरान मध्य प्रदेश में रेल लाइन के विस्तार और नई ट्रेनों के संचालन के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। जल्द ही प्रदेश को इस दिशा में कई नई सौगातें मिलेंगी। 

CM Mohan Yadav came into action mode as soon as the government was formed  in MP read 5 big news of the country and the world - India Hindi News - MP

ये भी जानिए..................
CM Mohan Yadav came into action mode as soon as the government was formed  in MP read 5 big news of the country and the world - India Hindi News - MP
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बताया है कि उज्जैन-झालावाड़ रेल लाइन को जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी। उज्जैन-दिल्ली-मुंबई रूट पर नई नमो भारत ट्रेन मिलेगी। वहीं उन्होनं कहा है कि इंदौर-भोपाल-उज्जैन के बीच रेपिड रेल और वंदे मेट्रो चलाने के लिए भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा जाना है। इसके साथ ही इंदौर-दाहोद रेल परियोजना जल्द क्रियान्वित होगी। उन्होंने कहा कि कोलकाता और वाराणसी से राज्य की रेल कनेक्टिविटी बढ़ाई जाएगी। मध्य प्रदेश को छह नए रेलवे ओव्हर ब्रिज भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना में प्रदेश के कई स्टेशनों के उन्नयन के कार्य होंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि श्री वैष्णव ने अनेक अन्य प्रस्तावों पर जल्द निर्णय लेने की भी बात कही है। इस तरह से प्रदेश को नई ट्रेनों के तोहफे मिले वाले हैं। 
CM Mohan Yadav came into action mode as soon as the government was formed  in MP read 5 big news of the country and the world - India Hindi News - MP

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php:185 Stack trace: #0 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(185): trim() #1 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/news-details.php(953): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php on line 185