-
राजस्थान में आईपीएस और आईएएस की शादी एक रुपये और नारियल से हुई!
चुर। राजस्थान के खासौली गांव के दयानंद रूयल के बेटे आईपीएस देवेंद्र रूयल ओर भरतपुर के डॉ अमर सिंह सिनासिनिवार की आईएएस बेटी की शादी महज एक रुपये और नारियल लेकर हुई है। आईपीएस दूल्हा देवेंद्र अपनी आईएएस दुल्हन अपराजिता को हेलिकॉप्टर से विदा करवाकर अपने घर लाए हैं। शादी के लिए खासौली से लग्जरी गाड़ियों का काफिला भरतपुर के एक निजी होटल विवाह गार्डन के लिए रवाना हुआ था।
31 जनवरी को खुशनुमा माहौल में दोनों आईपीएस और आईएएस की रस्मों-रिवाज के साथ शादी संपन्न हुई। फिर सभी लोग चूरु के लिए गाड़ियों से निकल गए। दूल्हा देवेंद्र और दुल्हन अपराजिता हेलीकॉप्टर से खसौली पहुंचे जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।
हेलीकॉप्टर से आई दुल्हन को देखने के लिए हजारों की संख्या में ग्रामीण महिलाएं और रिश्तेदार बनाए गए अस्थाई हेलीपैड पर इकट्ठे हो गए दुल्हन लेकर पहुंच दूल्हे के स्वागत के लिए राजस्थानी लोकगीतों के साथ ढप और चंग का अलग से कार्यक्रम रखा गया था।
हेलीकॉप्टर आने के बाद अस्थाई हेलीपेड से स्वागत के लिए कारपेट लगाया गया था। जिसके दोनों ओर फूलों के गुलदस्ते लगाए गए थे। ग्रामीण महिलाएं राजस्थानी भाषा में विवाह के गीत गा रही थीं पूरा गांव अपने लाडले आईपीएस और आईएएस बहू और बेटे का पलक पावड़े बिछा कर इंतजार कर रहे थे। दूल्हा देवेंद्र रूयल आईपीएस और दुल्हन अपराजिता दोनों ही उत्तर प्रदेश में पोस्टेड हैं।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!