- धारा 144 के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सैकड़ों कार्यकर्ता हिरासत में

धारा 144 के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सैकड़ों कार्यकर्ता हिरासत में

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन के चुनाव परिणाम के खिलाफ शुक्रवार दिल्ली में प्रदर्शन कर रही है। हालांकि इससे पहले ही दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन को रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग लगा दी है। इसके साथ ही प्रदर्शन में शामिल होने पंजाब और हरियाणा से आ रहे आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सिंघु व टीकरी बॉर्डर पर रोक लिया। इसके खिलाफ आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल से लेकर आतिशी सौरभ भारद्वाज व तमाम नेता अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। सीएम केजरीवाल और भगवंत मान कार्यकर्ताओं को संबोधित कर बीजेपी पार्टी मुख्यालय की तरफ निकल गए। इस दौरान पुलिस की भारी तैनाती की गई। पुलिस ने कहा कि आप का प्रदर्शन गैरकानूनी है,तुरंत बंद कर दें। 


प्रदर्शन में बोले केजरीवाल- 'गली-गली में शोर है, भाजपा वोट...', धारा 144 के

सड़क को खाली कर दें। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा अक्सर आरोप लगते थे कि भाजपा चुनाव गड़बड़ करके जीतती है। हम सुना करते थे कि भाजपा फर्जी वोट पड़वाती है लेकिन कभी सबूत नहीं मिला। चंडीगढ़ का चुनाव दिखाता है कि इनके(भाजपा) पाप का घड़ा भर गया था। जब पाप का घड़ा भर जाता है तो प्रकृति अपनी झाड़ू चलाती है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान आप दफ्तर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी ने वोटों की चोरी की। अगर पीएम नरेंद्र मोदी 2024 में चुनाव जीत गए तो इनका नाम नरेंद्र पुतिन हो जाएगा। वहीं भगवंत मान ने कहा कि अगर गड़बड़ी ही करनी है

ये भी जानिए..................

प्रदर्शन में बोले केजरीवाल- 'गली-गली में शोर है, भाजपा वोट...', धारा 144 के
 तो चुनाव क्यों करते हो, तानाशाही शुरू कर दो। दिल्ली पुलिस का कहना है कि उसने सिंघु बॉर्डर पर 25 आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। वह सभी पार्टी के पंजाब और हरियाणा इकाई के कार्यकर्ता हैं। पुलिस को शक है कि वह आज दिल्ली में होने वाले पार्टी के प्रदर्शन में भाग लेने जा रहे हैं। 25 के साथ ही कुछ अन्य कार्यकर्ताओं को भी रोका गया है। पुलिस ने साफ किया है कि जिन्हें भी हिरासत में लिया गया है उन्हें वेरिफिकेशन के बाद बॉर्डर से आगे जाने दिया जाएगा।
प्रदर्शन में बोले केजरीवाल- 'गली-गली में शोर है, भाजपा वोट...', धारा 144 के

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php:185 Stack trace: #0 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(185): trim() #1 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/news-details.php(953): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php on line 185