-
12 फरवरी को बजट सत्र के पहले दिन विश्वास मत हासिल करेगी नीतिश सरकार
पटना । बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 12 फरवरी को बजट सत्र के पहले दिन विश्वास मत हासिल करेगा। इस मामले पर एक संशोधित अधिसूचना से यह जानकारी मिली।इसके पहले, नीतिश सरकार 10 फरवरी को विश्वास मत हासिल करने वाली थी। हालांकि, एक नई अधिसूचना के अनुसार, सत्र अब 12 फरवरी से शुरू होगा जिसमें दोनों सदनों के सदस्यों के संयुक्त सत्र में राज्यपाल का संबोधन भी होगा। ज
नता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने 28 जनवरी को नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। कुमार ने महागठबंधन और विपक्षी गुट ‘इंडिया’ से नाता तोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ एक नयी सरकार बनाई। नए विधानसभाध्यक्ष का चुनाव भी 12 फरवरी को निर्धारित है और इसी दिन राज्य आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश किया जाएगा। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अवध बिहारी चौधरी के स्थान पर नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!