- अधीर रंजन का ममता प्रशासन से आग्रह, राहुल गांधी को झारखंड बॉर्डर तक पहुंचा दें

अधीर रंजन का ममता प्रशासन से आग्रह, राहुल गांधी को झारखंड बॉर्डर तक पहुंचा दें

मुर्शिदाबाद । कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बंगाल के मुर्शिदाबाद पहुंची। इस मौके पर कांग्रेस समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। हालांकि, अब थोड़ी अड़चनें देखने को मिल रही है। दरअसल, स्थानीय प्रशासन ने यात्रा को रोकने के लिए कहा है, जिस पर पार्टी नेता अधीर रंजन चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

राहुल गांधी को बस झारखंड बॉर्डर तक पहुंचा दीजिए', ममता बनर्जी से ऐसी मांग  क्यों कर रहे अधीर रंजन चौधरी? - 'Let us go till Jharkhand border', Bengal  administration bans ...


कांग्रेस सांसद अधीर बाबू ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कहा, हमें कहा जा रहा है कि यात्रा बंद कर दो, एक-दो गाड़ी में चले जाओ, ये कैसे हो सकता है। प्रशासन को मैं ये कहूंगा कि राहुल गांधी को बंगाल में बस 2-4 घंटे रहना है। इसके बाद में आपकी जो मर्जी कीजिए, हमें और राहुल गांधी को कम से कम झारखंड बॉर्डर तक पहुंचा दिया जाए।
राहुल गांधी को बस झारखंड बॉर्डर तक पहुंचा दीजिए', ममता बनर्जी से ऐसी मांग  क्यों कर रहे अधीर रंजन चौधरी? - 'Let us go till Jharkhand border', Bengal  administration bans ...



दरअसल, तर्क दिया गया है कि यात्रा से स्कूली छात्रों को परेशानी हो रही है, इस पर अधीर रंजन चौधरी ने कहा, अब तक सभी बच्चे अपने स्कूलों में पहुंच चुके हैं। हमें उन्हें परेशान करने की कोई मंशा नहीं है, बल्कि हम उन्हें क्यों परेशान करे। राहुल गांधी भी अपनी गाड़ी से धीरे-धीरे हाथ हिलाते हुए सबका अभिनंदन करते हैं।

ये भी जानिए..................


साथ ही, कांग्रेस सांसद ने कहा, यात्रा में देरी इसलिए हो रही है, क्योंकि स्थानीय प्रशासन हमें कल रात से कह रहा है कि यात्रा नहीं होनी चाहिए। क्यों? क्योंकि यहां परीक्षाएं निर्धारित हैं। हम सहमत हैं, लेकिन सरकार की अपनी घोषणा के अनुसार, छात्रों को सुबह 8.30 बजे तक केंद्रों पर पहुंचेंगे और परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होंगी। हम शांतिपूर्वक झारखंड जाना चाहते थे।

राहुल गांधी को बस झारखंड बॉर्डर तक पहुंचा दीजिए', ममता बनर्जी से ऐसी मांग  क्यों कर रहे अधीर रंजन चौधरी? - 'Let us go till Jharkhand border', Bengal  administration bans ...

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag