- बर्फ की चादर चीरते हुए चली ट्रेन, वीडियो हुआ वायरल

बर्फ की चादर चीरते हुए चली ट्रेन, वीडियो हुआ वायरल

श्रीनगर,। बर्फ को चीरते हुए एक ट्रेन पटरी पर चल रही है। आसपास बर्फ की सफेद चादर ने उसे और खूबसूरत बना दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है। यहां तक की खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो शेयर किया है। 

Viral Video: कश्मीर घाटी में बर्फ को चीर कर चलती दिखी ट्रेन, रेल मंत्री ने  शेयर किया वीडियो - railway minister ashwini vaishnav shared the video of a  train moving in kashmir
इसमें एक ट्रेन को क्षेत्र की बर्फीली घाटी से गुजरते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो में आप जम्मू-कश्मीर के बनिहाल-बारामूला में बर्फ से लदी घाटी से गुजरती ट्रेन का एक मनोरम दृश्य देख सकते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए रेल मंत्री ने कैप्शन में लिखा- कश्मीर की वादियों में स्नोफॉल। अगर आप भी इस मौसम में कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं, तो बरामूला-बनिहाल खंड पर ट्रेन यात्रा आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। यह यात्रा आपको न सिर्फ प्राकृतिक सौंदर्य से रूबरू कराएगी, बल्कि आपको घाटी में बर्फबारी का आनंद भी मिलेगा। दुनियाभर से पर्यटक कश्मीर घूमने की ख्वाहिश रखते हैं।
ये भी जानिए..................

Viral Video: कश्मीर घाटी में बर्फ को चीर कर चलती दिखी ट्रेन, रेल मंत्री ने  शेयर किया वीडियो - railway minister ashwini vaishnav shared the video of a  train moving in kashmir
 यह जगह सर्दियों में और भी खूबसूरत हो जाती है जब यह क्षेत्र बर्फ की खूबसूरत सफेद चादर से ढक जाता है। इस अद्भुत दृश्‍य की एक झलक पाने के लिए लोग वहां हफ्तों बिताना पसंद करते हैं। इन दिनों बड़ी संख्या में पर्यटक घाटी में बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए पहुंच रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर बर्फ के बीच ट्रेन गुजरने का वीडियो वायरल हो गया है। दूसरे सेक्टर्स की तरह अंतरिम बजट में रेलवे के लिए भी ऐलान किए गए हैं। अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि 3 प्रमुख आर्थिक रेल कॉरिडोर कार्यक्रम क्रियान्वित किए जाएंगे। वित्त मंत्री ने कहा कि रेलवे कॉरिडोर प्रोग्राम की पहचान पीएम गति शक्ति के तहत की गई है। 
Viral Video: कश्मीर घाटी में बर्फ को चीर कर चलती दिखी ट्रेन, रेल मंत्री ने  शेयर किया वीडियो - railway minister ashwini vaishnav shared the video of a  train moving in kashmir

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag