- केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तैयार किए सीएए के नियम

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तैयार किए सीएए के नियम

कभी भी जारी हो सकती है अधिसूचना
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सीएए लागू करने के लिए नियम तैयार कर लिए गए हैं। जो नियम तैयार किए गए हैं, इसकी अधिसूचना जल्द ही जारी हो सकती है। नियम की अधिसूचना जारी होने के बाद सारे देश में सीएए का कानून सारे देश भर में लागू हो जाएगा। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नागरिकता के लिए अब ऑनलाइन आवेदन करने की व्यवस्था होगी। सीएए कानून के तहत पाक, अफगानिस्तान,बांग्लादेश से प्रताड़ित होकर आए धार्मिक अल्पसंख्यकों,जिसमें हिंदू,सिख,जैन, बौद्ध पारसी और ईसाई समुदाय के लोगों को भारत में प्राथमिकता के आधार पर नागरिकता दिए जाने का प्रावधान किया गया है। 
ये भी जानिए..................



गृह मंत्रालय द्वारा नागरिकता के लिए नियम तैयार कर लिए गए हैं। नागरिकता के लिए आवेदन ऑनलाइन बुलाए जाएंगे। दस्तावेजों की जांच करने के बाद और सुरक्षा एजेंसी से क्लीयरेंस मिलने के बाद नागरिकता प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। जो नियम बनाए गए हैं। उसके अनुसार जो प्रक्रिया अभी पासपोर्ट के लिए अपनाई जाती है। लगभग वही प्रक्रिया अब नागरिकता के लिए भी अपनाई जाएगी। सीएए के नए नियम लागू हो जाने के बाद,लगभग 90000 परिवारों को भारतीय नागरिकता मिलने का रास्ता खुल जाएगा। 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag