-
चेन्नई ओपन में भारत को सुमित नागल से रहेंगी उम्मीदें
नई दिल्ली । सुमिल नागल 1,33,250 डॉलर इनामी राशि वाले चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर 100 टूर्नामेंट के पुरुष एकल में भारत की ओर से पदक के प्रबल दावेदार होंगे। चेन्नई ओपन रविवार से शुरु होगा और इसके एकल मुख्य ड्रा में 32 खिलाड़ी और युगल में 16 जोड़ियां हार्डकोर्ट पर उतरेंगी। नागल ने पिछले महीने ही ऑस्ट्रेलियाई ओपन में कजाखस्तान के 31वें वरीयता प्राप्त एलेक्जैंडर बुलब्लिक को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया था। इससे उनके हौंसले बुलंद हैं।
वह अभी विश्व रैंकिंग में 121 वें स्थान पर हैं। वहीं रामकुमार रामनाथन और मुकुंद शशिकुमार पुरुष एकल में भारत की ओर से चुनौती पेश करेंगे जबकि युगल वर्ग में भारत के अर्जुन काधे और जीवन नेदुनचेझियान को शीर्ष वरीयत दी हैं। वहीं अन्य भारतीय खिलाड़ियों को मुख्य ड्रा के लिए वाइल्डकार्ड के जरिये प्रवेश दिया गया है। इस टूर्नामेंट में 14 देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं और इटली के लुका नार्डी शीर्ष को पुरुष एकल में शीर्ष वरीयता दी गयी है। इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के मैक्स पुर्सेल नहीं खेलेंगे। देश में खेले जाने वाली चार चैलेंजर सीरीज में चेन्नई ओपन पहला टूर्नामेंट हैं जबकि अन्य टूर्नामेंट बेंगलुरु, पुणे और दिल्ली में खेले जायेंगे।
दिग्गज खिलाड़ी और तमिलनाडु टेनिस संघ के अध्यक्ष विजय अमृतराज ने कहा, ‘‘एटीपी चैलेंजर जैसे अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के आयोजन से भारतीय खिलाड़ियों को विश्व स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए अनुभव हासिल होगा। उन्होंने कहा कि हाल में भारतीय खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा है। ’’ इस सबूत रोहत बोपन्ना का 43 वर्ष की उम्र में भी खिताब जीतना है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!