- खूबसूरती बढ़ाने के लिए कटवा दिए पत्नी के दांत

खूबसूरती बढ़ाने के लिए कटवा दिए पत्नी के दांत

नई दिल्ली । खूबसूरती बढ़ाने का झांसा देकर एक युवक ने अपनी पत्नी के दांत कटवाकर छोटे करा दिए। लेकिन पति की यह हरकत महिला के लिए मुसीबत बन गई। महिला के मसूड़ों में घाव हो गया और पीड़िता को इसका इलाज कराना पड़ रहा है। पीड़िता ने पति और सास पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व गर्भ गिरवाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में पति और सास पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नई दिल्ली के प्रशांत विहार निवासी निरूपमा शाव ने ग्रेटर नोएडा ईकोटेक-1 थाने में केस दर्ज कराया है। निरूपमा शाव का कहना है कि उसका विवाह 22 फरवरी 2023 को अरिहंत कुमार से हुआ था। 




निरूपमा के पति अरिहंत कुमार और सास विनिता फिलहाल ग्रेटर नोएडा की महागुन मंत्रा सोसाइटी में रह रहे हैं। निरूपमा शाव का आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज से उसकी सास और पति खुश नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज में कार आदि की मांग करते थे। पीड़िता ढाई माह की गर्भवती हो गई थी। इसका भी पति और सास ये कहकर विरोध करने लगे कि इतनी जल्दी बच्चे की जरूरत नहीं है। आरोपी है कि तीन जून 2023 को निरूपमा का जबरन गर्भपात करा दिया गया। आरोपी निरूपमा पर दबाव बनाने लगे कि उसके दांत बड़े हैं।


ये भी जानिए..................


आरोपी दांत कटवाने का दबाव बनाने लगे, विरोध करने पर पीड़िता से मारपीट की गई। आरोपियों ने जबरदस्ती पीड़िता के दांत कटवा दिए। इसके बाद आरोपियों ने निरूपमा को उसकी बहन के साथ यह कहकर मायके भेज दिया कि वह कार लेकर आएगी तभी उसे घर में आने देंगे। परेशान होकर पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag