-
जिला पंचायत की सीईओ ने किया निर्माण कार्यो का निरीक्षण
जबलपुर, । जनपद पंचायत सिहोरा की ग्राम पंचायत मढाबंजर, खितौला खम्परिया में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण गुरुवार को जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती जयति सिंह ने किया। जिला पंचायत की सीईओ ने ग्राम पंचायत मढाबंजर में नवीन तालाब के निर्माण कार्य को ३१ मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्राम पंचायत खितौला खम्परिया में कंटूर ट्रेंच एवं पुष्कर धरोहर अंतर्गत तालाब के जीर्णोद्धार के कार्य के निरीक्षण के दौरान तालाब किनारे किये गये
वृक्षारोपण के चारों तरफ फैसिंग कराने एवं पानी की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये। निर्माण कार्यों के निरीक्षण के बाद सीईओ श्रीमती सिंह ने ग्राम पंचायत सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायको की बैठक ली लेकर मनरेगा योजनांतर्गत लेबर बजट पूर्ण करने एवं पूर्व वर्षों के अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने जिन ग्राम पंचायतों में लेबर बजट की पूर्ति न्यूनतम है, उन ग्राम पंचायतों के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश भी दिये।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!