-
पुलिस थाना में बीजेपी विधायक द्वारा की गई गोलीबारी महाराष्ट्र की संस्कृति नहीं- सुप्रिया सुले
- भाजपा के लोग सोचते हैं कि हम सत्ता में हैं इसलिए कुछ भी कर सकते हैं
मुंबई, । कल्याण पूर्व के बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ द्वारा उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस थाना में की गई गोलीबारी की घटना के बाद महाराष्ट्र में हर तरफ हड़कंप का माहौल है. बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड ने शिवसेना शिंदे गुट के कल्याण पूर्व शहर प्रमुख महेश गायकवाड पर शुक्रवार रात 5 गोलियां चलाईं. इस घटना को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी खलबली मची है. इस बीच राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने सीधे तौर पर गृह मंत्री देवेंद्र फड़णवीस पर निशाना साधा है.
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि घटना की वजह पुलिस की विफलता नहीं बल्कि राज्य के गृह मंत्री और भाजपा की है। वे सोचते हैं कि हम सत्ता में हैं इसलिए कुछ भी कर सकते हैं. अगर थाने में फायरिंग होती है तो गृह मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए. सुप्रिया सुले ने फड़णवीस की आलोचना करते हुए कहा कि मैं इस मुद्दे को लोकसभा में उठाऊंगी और केंद्रीय गृह मंत्री से मिलकर इसकी जांच कराने की मांग करूंगी. सुप्रिया सुले ने आगे कहा कि हमारी आलोचना व्यक्तिगत नहीं है. यह महाराष्ट्र की संस्कृति नहीं है. महाराष्ट्र में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ.
प्रदेश में इस समय भयानक गैंगवार चल रहा है। लोगों को रास नहीं आती राऊत की बातें, कैबिनेट में नहीं अब सड़कों पर गैंगवॉर होने लगा है, वे अब किसी से नहीं डरते. पुलिस से नहीं डरते, कैमरे के सामने गोली मारते हैं. जब भी देवेन्द्र फड़णवीस गृह मंत्री बनते हैं, राज्य में अपराध बढ़ जाता है। पिछली बार जब वे गृहमंत्री थे तो कई चैनल कहते थे कि नागपुर महाराष्ट्र की क्राइम कैपिटल है। सुप्रिया सुले ने जोर देकर कहा कि अगर सरकार उन्हें सजा नहीं देगी तो हम उनके खिलाफ लड़ेंगे.
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!