- ग्वालियर, चंबल, रीवा-सागर संभाग में ज्यादा असर; भोपाल, इंदौर-जबलपुर में बादल रहेंगे
भोपाल । वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मध्यप्रदेश में अगले 2 दिन मौसम बदला रहेगा। तेज आंधी और बारिश होने के साथ ओले भी गिर सकते हैं। ग्वालियर, चंबल, रीवा और सागर संभाग में सबसे ज्यादा असर रहेगा, जबकि भोपाल, इंदौर और जबलपुर में बादल रहेंगे।
मौसम विभाग भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह के मुताबिक, उत्तर भारत में जेट स्ट्रीम 140 से 150 किमी के हिसाब से चल रही है। शुक्रवार को इसकी वजह से कई जिलों में कोहरा रहा। शनिवार से पश्चिम-उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर पड़ेगा। उत्तरी मध्यप्रदेश में भी गरज-चमक के साथ बारिश और ओले भी गिर सकते हैं।
4 फरवरी की सुबह भिंड-मुरैना में हल्की ओलावृष्टि हो सकती है। इस दिन चंबल संभाग के श्योपुर, मुरैना और भिंड, ग्वालियर संभाग के दतिया-ग्वालियर में ओलावृष्टि होगी। वहीं, 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। नीमच, शिवपुरी, टीकमगढ़, निवाड़ी और छतरपुर में भी बूंदाबांदी हो सकती है। 5 फरवरी को ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग समेत मंडला, सिवनी, बालाघाट और छिंदवाड़ा में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!