-
चेतन ने लिया यू-टर्न, विराट कोहली को बताया अपने बेटे की तरह
-स्टार बल्लेबाज के साथ अपने मतभेदों पर पूर्व खिलाड़ी ने किया खुलासा
नई दिल्ली,। क्रिकेट के पूर्व खिलाड़ी चेतन शर्मा ने अपने बयान से यू-टर्न लेते हुए अब विराट कोहली को अपने बेटे की तरह बताया है। गौरतलब है कि उनका एक स्टिंग आपरेशन खूब वायरल हुआ था। इसमें चेतन ने टीम में विराट और रोहित के रिश्तों पर सनसनीखेज खुलासे किए थे। इसके बाद चेतन को अपना पद भी गंवाना पड़ा था। चेतन से इस कारण भारतीय स्टार नाराज भी हो गए थे। इसी बीच पूर्व क्रिकेटर ने विराट के साथ अपने रिश्तों पर बात रखी है। हालांकि विराट कोहली फिलहाल निजी कारणों से भारतीय टीम से दूर हैं। वह वापसी कब करेंगे, इसकी कोई जानकारी नहीं है।
बहरहाल, चेतन शर्मा ने एक इंटरव्यू में अपने पहले बयान से यू टर्न ले लिया है। दिग्गज तेज गेंदबाज ने कहा कि विराट उनके बेटे की तरह हैं, और मैं उनके बारे में बुरी बातें क्यों कहूंगा? मैं हमेशा उनकी सलामती के लिए प्रार्थना करता हूं। मुझे उम्मीद है कि वह वापस आएंगे और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 टन के आंकड़े तक पहुंचने के लिए शतक बनाएंगे। चेतन ने कहा कि विराट भारतीय क्रिकेट के आइकन हैं। मैं उनकी वापसी का इंतजार कर रहा हूं।
बता दें कि कोहली ने आखिरी बार अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली थी। इससे पहले, वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट श्रृंखला में भारत के शीर्ष रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। कोहली के लिए साल 2023 अच्छा गया था। उन्होंने क्रिकेट विश्व कप में 765 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की ट्रॉफी जीती थी। उन्होंने विश्व कप के 11 मैचों में तीन शतक और 6 अर्धशतक लगाए थे। टीम इंडिया ने जब इंगलैंड के खिलाफ हैदराबाद में मैच 28 रन से गंवाया तो कई दिग्गजों ने इसके लिए विराट कोहली की गैरहाजिरी को बड़ा कारण भी माना था।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!