-
बर्मिंघम के मैदान पर युवराज की फिर होगी क्रिकेट में वापसी
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को एक बार फिर से युवराज सिंह की क्रिकेट मैदान पर वापसी देखने को मिलेगी। जानकारी के अनुसार एक रोमांचक घटनाक्रम में युवराज सिंह, ब्रेट ली, केविन पीटरसन, सुरेश रैना, शाहिद अफरीदी जैसे क्रिकेटर विश्व चैंपियनशिप के दौरान आमने सामने होंगे। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में 3 से 18 जुलाई तक यह टूर्नामेंट आयोजित होगा।
एजबेस्टन इस गर्मी में बहुप्रतीक्षित वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स की मेजबानी करने के लिए तैयार है। युवराज सिंह, शाहिद अफरीदी और केविन पीटरसन जैसे दिग्गज इस दौरान सक्रिय रहेंगे। टूर्नामेंट में इंग्लैंड, भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के सेवानिवृत्त और गैर-अनुबंधित खिलाड़ियों को प्रदर्शन करते दिखेंगे।
इसमें इंग्लैंड के केविन पीटरसन ने भी भाग लेने के लिए हां कर दी है। इसके अलावा एक ओवर में 6 छक्कों के लिए प्रसिद्ध युवराज सिंह और वनडे के सबसे तेज शतकवीर में से एक पाकिस्तान के बल्लेबाज शाहिद अफरीदी भी हामी भर चुके हैं। बताया जा रहा है कि खेल के प्रति अपने जुनून को व्यक्त करते हुए, भारतीय अभिनेता अजय देवगन ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 में रूप से निवेश किया है। उन्होंने अपना उत्साह जताते हुए कहा कि एक क्रिकेट प्रेमी के रूप में प्रसिद्ध क्रिकेट दिग्गजों को फिर से एक्शन में देखना एक सपना था जोकि सच हो रहा है। यह टूर्नामेंट न केवल क्रिकेट की पुरानी यादों को सामने लाता है, बल्कि सिनेमा और क्रिकेट के बीच एक अद्वितीय सहयोग का भी प्रतीक है, जो दुनिया भर के प्रशंसकों के लिए उपहार की तरह होगा।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!