- श्रीराम के अस्तित्व को नकार चुकी है कांग्रेस: यादव

श्रीराम के अस्तित्व को नकार चुकी है कांग्रेस: यादव

प्राण-प्रतिष्ठा के समय मलेशिया में दो घंटे का दिया गया अवकाश 
 भोपाल । मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि कांगेस के अच्छे कर्म नहीं हैं, पहले भी भगवान श्रीराम के अस्तित्व को सर्वोच्च न्यायालय में नकार चुकी है। भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा के समय मलेशिया में दो घंटे का अवकाश दिया गया। कांग्रेस ने भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का आमंत्रण ठुकरा तो दिया, लेकिन अब न तो उगलते बन रहा और न निगलते। यह बात मुख्यमंत्री ने कल मालवीय नगर में भोपाल लोकसभा चुनाव कार्यालय के उदधाटन अवसर पर कही।

MP News: कांग्रेस के अच्छे कर्म नहीं, पहले भी प्रभु श्रीराम को नकार चुकी -  मुख्यमंत्री मोहन यादव - MP News Congress does not have good deeds it has  rejected Shri Ram


कार्यक्रम के दौरान पार्टी प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भोपाल की जनता ने हिंदुत्व को बदनाम करने वाले को धूल चटाने का कार्य किया है। यह चुनाव 2047 के विकसित भारत के संकल्प का चुनाव है। विधानसभा चुनाव में सर्वाधित मत प्रतिशत भोपाल में बढ़ा है। 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने का संकल्प लेकर कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव कार्य में जुट जाएं। 

MP News: कांग्रेस के अच्छे कर्म नहीं, पहले भी प्रभु श्रीराम को नकार चुकी -  मुख्यमंत्री मोहन यादव - MP News Congress does not have good deeds it has  rejected Shri Ram
ये भी जानिए.......

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में हमने सुशासन व विकास के नाम पर वोट मांगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहले कार्यकाल में सुशासन स्थापित करके दिखा दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि भोपाल लोकसभा क्षेत्र में आठों विधानसभा और मध्यप्रदेश में 29 लोकसभा सीटें जीतकर इतिहास बनाना है।इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह व सह-प्रभारी सतीश उपाध्याय और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी समेत पार्टी के अनेक नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
MP News: कांग्रेस के अच्छे कर्म नहीं, पहले भी प्रभु श्रीराम को नकार चुकी -  मुख्यमंत्री मोहन यादव - MP News Congress does not have good deeds it has  rejected Shri Ram

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag