लखनऊ । यूपी की राजधानी लखनऊ का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें दो युवक लाठी-डंडे से एक कुत्ते को बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह घटना एक फरवरी की बताई जा रही है जिसका वीडियो 2 फरवरी को एक्स पर है। वीडियो में देखा जा सकता है दोनों युवक कुत्ते को पीट रहे हैं। कुत्ते का एक पैर टूट जाता है और वायारल वीडियो में जमीन पर भी खून पसरा दिखाई पड़ता है। वीडियो में दो कुत्ते काले रंग के लोहे के गेट के पास बैठे दिख रहे हैं। अचानक एक युवक लाठी लेकर आता है और वार करना शुरू कर देता है। एक कुत्ता भागने में सफल हो जाता है वहीं दूसरा फंस जाता है।
युवक कुत्ते को डंडे से मारना शुरू कर देता है। कुछ ही देर बाद एक और युवक डंडा लेकर आता है और कुत्ते को मारना शुरू कर देता है। पशु क्रूरता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लखनऊ पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और बताया कि कुत्ते की बेरहमी से पिटाई करने वालों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। लखनऊ पुलिस के मुताबिक सआदतगंज पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!