- एफपीआई ने जनवरी में ऋण बाजार में डाले 19,800 करोड़

एफपीआई ने जनवरी में ऋण बाजार में डाले 19,800 करोड़

- दिसंबर में एफपीआई ने बॉन्ड में 18,302 करोड़ रुपये का ‎निवेश ‎किया था 
नई दिल्ली । जनवरी में देश के ऋण या बॉन्ड बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने 19,800 करोड़ रुपये का निवेश किया है। यह बॉन्ड बाजार में एफपीआई के प्रवाह का छह साल में सबसे उच्च मासिक स्तर है। भारत सरकार के बॉन्ड को जेपी मॉर्गन इंडेक्स में शामिल किए जाने के बाद एफपीआई का भारतीय बॉन्ड बाजार के प्रति आकर्षण बढ़ा है। वहीं दूसरी ओर एफपीआई ने अमेरिका में बॉन्ड पर प्रतिफल बढ़ने के बीच जनवरी में भारतीय शेयरों से 25,743 करोड़ रुपये ‎निकाले हैं। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार जनवरी में एफपीआई ने बॉन्ड बाजार में 19,836 करोड़ रुपये डाले हैं।



जनवरी में भारतीय बॉन्ड बाजार में FPI का निवेश 6 साल के हाई पर, आखिर कितना  पैसा लगा दिया? | Moneycontrol Hindi




 यह जून, 2017 के बाद उनके निवेश का सबसे उच्च मासिक स्तर है। उस समय उन्होंने बॉन्ड बाजार में 25,685 करोड़ रुपये डाले थे। इससे पहले दिसंबर में एफपीआई ने बॉन्ड में 18,302 करोड़ रुपये, नवंबर में 14,860 करोड़ और अक्टूबर में 6,381 करोड़ रुपये डाले थे। बाजार के जानकारों ने कहा‎ ‎कि भारत के निश्चित आय बाजार में एफपीआई का प्रवाह जून में 2.39 अरब डॉलर रहा है। भारत सरकार के बॉन्ड को जेपी मॉर्गन इंडेक्स में शामिल किए जाने की वजह से यह निवेश आया है।
ये भी जानिए.......


जनवरी में भारतीय बॉन्ड बाजार में FPI का निवेश 6 साल के हाई पर, आखिर कितना  पैसा लगा दिया? | Moneycontrol Hindi


 जेपी मॉर्गन चेज एंड कंपनी ने पिछले साल सितंबर में घोषणा की थी कि वह जून, 2024 से भारत सरकार के बॉन्ड को अपने उभरते बाजार के बेंचमार्क में जोड़ेगी। इस ऐतिहासिक कदम से इसके बाद के डेढ़ से दो साल में भारत को 20 से 40 अरब डॉलर का निवेश आकर्षित करने में मदद करेगी। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में घोषणा की है कि वित्त वर्ष 2024-25 में राजकोषीय घाटे को कम कर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 5.1 प्रतिशत पर लाया जाएगा। यह घोषणा भी बॉन्ड बाजार की दृष्टि से सकारात्मक है। कुल मिलाकर, 2023 में एफपीआई ने शेयरों में 1.71 लाख करोड़ रुपये और ऋण या बॉन्ड बाजार में 68,663 करोड़ रुपये डाले थे। इस तरह पूंजी बाजार में उनका कुल निवेश 2.4 लाख करोड़ रुपये रहा था।
जनवरी में भारतीय बॉन्ड बाजार में FPI का निवेश 6 साल के हाई पर, आखिर कितना  पैसा लगा दिया? | Moneycontrol Hindi

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag