- आप नेता संजय सिंह 5 फरवरी को लेंगे राज्यसभा सदस्य की शपथ

आप  नेता संजय सिंह 5 फरवरी को लेंगे राज्यसभा सदस्य की शपथ

नई दिल्ली । दिल्ली से आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने संसद के बजट सत्र में शामिल होने के लिए कोर्ट से मंजूरी मांगी थी। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए आजकोर्ट ने उन्हें पांच फरवरी को राज्यसभा जाकर सांसद की शपथ लेने की इजाजत दे दी है। अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि संजय सिंह पांच फरवरी को राज्यसभा जाकर शपथ ग्रहण कर सकते हैं। कथित शराब घोटाले मामले पर कोर्ट में बहस के दौरान ईडी के सरकारी गवाह के बयान की सीसीटीवी फुटेजकी ऑडियो गायब मिली। ईडी द्वारा फ़ाइल किये गए कई फुटेज-वीडियो में अनियमितता पाई गई जिसमें ऑडियो की गैर-मौजूदगी हेर-फेर देखने को मिला है। 

संजय सिंह को बड़ी राहत, कोर्ट ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने की दी  अनुमति



बीते दिन जब कोर्ट ने ईडी कस्टडी में रिकॉर्ड किए गए बयान की सीसीटीवी फुटेज-वीडियो की जांच करने का प्रयास किया था तो डॉक्यूमेंट ओपन ही नहीं हो सके थे। डाक्यूमेंट्स पहले फ़ाइल करने में काफी देर की गई थी और बाद में ऐसी फ़ाइल में प्रस्तुत किया गया था जो कोर्ट में चला ही नहीं। कोर्ट ने पिछली तारीख को दुबारा ईडी को वीडियो अदालत में प्ले करने का आदेश दिया था लेकिन ईडी द्वारा वीडियो अदालत में प्ले नहीं हुआ।
संजय सिंह को बड़ी राहत, कोर्ट ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने की दी  अनुमति



ये भी जानिए.......

 वीडियो में ऑडियो भी नहीं था। इस मामले पर कोर्ट ने ईडी से जवाब मांगा है। बता दें कि कथित शराब घोटाले में आरोपी बनाये गए लोगों द्वारा लगातार यह कहा जाता रहा है कि ईडी द्वारा उनके अधिकारों का हनन किया जा रहा है। यही कारण है कि अब तक कोई भी पुख्ता सबूत ईडी द्वारा पेश नहीं किया जा सका है।अदालत में ईडी को इस मामले में जवाब दाखिल करने को कहा गया है जिस पर ईडी ने बहस के लिए समय मांगा है। ईडी ने संजय सिंह को पिछले साल 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था लेकिन अब तक ईडी द्वारा कोई ठोस सबूत प्रस्तुत नहीं किया गया। पार्टी ने कहा है यह स्पष्ट है कि कथित मामला में राजनीतिक प्रतिशोध के कारण आप नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है।
संजय सिंह को बड़ी राहत, कोर्ट ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने की दी  अनुमति

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag