-
पाण्डव कालीन प्राचीन शिव मंदिर में विदेशी पर्यटकों ने की पूजा अर्चना
मैनपुरी/जिला के विकासखंड जागीर क्षेत्र के किशनी मैनपुरी मार्ग स्थित गांव भावत के पांडव कालीन जखदर महादेव मंदिर पर स्पेन देश के चार विदेशी पर्यटक पहुंचे जहां उन्होंने सर्वप्रथम भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। उनके साथ आए ट्रांसलेटर विजय प्रजापति से विदेशी पर्यटको ने हिंदू धर्म के देवी देवताओं के बारे में जानकारी ली। जिसके बाद भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद पांडेय व मौजूद ग्रामीणों ने विदेशी पर्यटक खेशुस, मंगाली, मरयम, वेशलिन का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
विदेशी पर्यटकों ने पूरे गांव में भ्रमण कर गांव के रहन-सहन के बारे में जाना। वही भावत गांव के निवासी रोहित प्रजापति के यहां चाय नाश्ता के बाद सब्जी पूड़ी व सिंघाड़े के अचार की तारीफ की। पर्यटक खेशुस ने कहा हमें इंडिया आकर बहुत अच्छा लगा यहां के लोग बहुत अच्छे हैं। हम भगवान शिव के बारे में थोड़ा बहुत जानते हैं। हमने भगवान शिव से मांगा हमारी आगे की यात्रा अच्छी रहे। दोबारा हम जब भी इंडिया आएंगे तो यहां शिव जी के दर्शन करने फिर आएंगे। इस मोके पर प्रदीप टमता टूरिज्म ऑफिसर, विश्राम सिंह प्रजापति, गौरव दुबे, कमलकांत मिश्रा, श्रीकृष्ण प्रजापति आदि लोग मौजूद थे।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!