-
मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे आडवाणी जी के साथ काम करने का मौका मिला : मोदी
-भाजपा के सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहे आडवाणी के योगदान की मुक्तकंठ से की प्रशंसा
नई दिल्ली,। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा के सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहे लालकृष्ण आडवाणी के योगदान की मुक्तकंठ से प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे आडवाणी जी के साथ काम करने का मौका मिला है। गौरतलब है कि केन्द्र सरकार की ओर से पीएम मोदी ने शनिवार को घोषणा की है कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजा जाएगा। वहीं आडवाणी ने इसे अपने लिए एक अत्यंत भावुक क्षण बताया। आडवाणी की अवस्था 96 वर्ष की है और यह सम्मान पाने वाले वह 50वें व्यक्ति हैं।
मोदी ने भाजपा के सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहे आडवाणी के सार्वजनिक जीवन में योगदान की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट साझा की। इसके साथ ही उन्होंने ओडिशा में एक जनसभा में आडवाणी को सबसे सम्मानित नेताओं में से एक बताया जिन्होंने परिवारवाद की राजनीति को चुनौती दी और भारत के लोकतंत्र को सर्व-समावेशी और राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ा। इधर पुरस्कार की घोषणा के बाद आडवाणी ने अपने आवास पर दूर से पत्रकारों का अभिवादन किया। उन्होंने एक बयान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया और कहा कि यह एक व्यक्ति के रूप में न केवल उनका, बल्कि उन आदर्शों और सिद्धांतों का भी सम्मान है जिनका पालन करने का उन्होंने प्रयास किया है। आडवाणी ने एक बयान में कहा कि मैं अत्यंत विनम्रता और कृतज्ञता के साथ आज मुझे दिए गए ‘भारत रत्न’ को स्वीकार करता हूं।
भाजपा के सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहे आडवाणी ने कहा, 14 वर्ष की उम्र में आरएसएस में शामिल होने के बाद से जीवन में मुझे जो भी जिम्मेदारी मिली, उसे निभाते हुए अपने प्रिय देश की समर्पित और निस्वार्थ सेवा करने में ही मुझे खुशी मिली। उन्होंने कहा कि जिस चीज ने उनके जीवन को प्रेरित किया है वह आदर्श वाक्य है: ‘यह जीवन मेरा नहीं है। मेरा जीवन मेरे राष्ट्र के लिए है।’बता दें कि भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी ने आडवाणी के आवास पर जाकर उन्हें बधाई दी और सम्मान पर खुशी जताई। वहीं ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किये जाने की घोषणा के बाद केंद्रीय मंत्रियों, अन्य वरिष्ठ नेताओं समेत विभिन्न क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा घोषणा किए जाने के बाद केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा और उसके सहयोगी दलों के शीर्ष नेताओं ने कहा कि आडवाणी हर लिहाज से यह पुरस्कार पाने योग्य हैं और यह राष्ट्र की सेवा के प्रति समर्पित एक ‘राष्ट्रीय नायक की जीवनयात्रा’ का सम्मान है। नेताओं ने सरकार के फैसले के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद भी दिया है।
उधर ओडिशा के संबलपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के साथ-साथ पूर्व उपप्रधानमंत्री आडवाणी ने भी भारत के लोकतंत्र को सर्व-समावेशी और राष्ट्रवादी विचारधाराओं से जोड़ा। आडवाणी को भारत रत्न ‘राष्ट्र प्रथम’ की विचारधारा का सम्मान है और देश के करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को भी मान्यता है। मोदी ने कहा कि यह पार्टी की विचारधाराओं और पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के संघर्ष को मान्यता है। यह पार्टी और इसके कार्यकर्ताओं को भी सम्मान है, जो भाजपा दो सांसदों की पार्टी से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई। इससे पहले मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में शामिल आडवाणी का भारत के विकास में महान योगदान है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!