- केजरीवाल ने किया दो नए सरकारी स्कूलों का शिलान्यास

केजरीवाल ने किया दो नए सरकारी स्कूलों का शिलान्यास

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज रविवार को किराड़ी विधानसभा क्षेत्र में दो नए सरकारी स्कूलों का शिलान्यास किया है। उन्होंने यहां एक जनसभा को संबोधित भी किया। आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं मुख्यमंत्री केजरीवाल ने यहां भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, कि हम जहां कहीं भी दिल्ली में स्कूलों, मोहल्ला क्लिनिक और अस्पतालों का उद्घाटन करने जाते हैं, ये दूसरी पार्टी वाले हमारी हाय-हाय करने आ जाते हैं। बात यह है कि भाजपा चाहती है 
libaspur cm arvind kejriwal and education minister atishi attended school  building inauguration program ann | Delhi: सरकारी स्कूल की नई बिल्डिंग का  उद्घाटन, CM केजरीवाल बोले- 'कल तक शिक्षकों की ...
ये भी जानिए.......

libaspur cm arvind kejriwal and education minister atishi attended school  building inauguration program ann | Delhi: सरकारी स्कूल की नई बिल्डिंग का  उद्घाटन, CM केजरीवाल बोले- 'कल तक शिक्षकों की ...

कि हम उनकी पार्टी में शामिल हो जाएं, लेकिन हम झुकेंगे नहीं। यहां उन्होंने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का भी जिक्र किया और कहा, कि आज ये सारे हमारे पीछे पड़े हैं। सारी एजेंसियों को इन्होंने अरविन्द केजरीवाल के पीछे लगा दिया, मनीष सिसोदिया के पीछे, सत्येंद्र जैन के पीछे। उन्होंने सवाल किया कि आखिर उनका क्या कसूर है, मनीषा सिसोदिया का कसूर है कि वो अच्छे स्कूल बना रहे थे। सत्येंद्र जैन का कसूर है कि वो अच्छे मोहल्ला क्लिनिक और अस्पताल बना रहे थे। इन्होंने षड़यंत्र रचा, लेकिन हमें झुका नहीं पाए। उन्होंने कहा कि भले ही केजरीवाल को जेल में डाल दिया जाए, लेकिन स्कूल बनाए जाएंगे और लोगों को मुफ्त इलाज मिलता रहेगा। 
libaspur cm arvind kejriwal and education minister atishi attended school  building inauguration program ann | Delhi: सरकारी स्कूल की नई बिल्डिंग का  उद्घाटन, CM केजरीवाल बोले- 'कल तक शिक्षकों की ...

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag