-
आडवाणी ने ही 2002 में बचाई थी मोदी की कुर्सी : जयराम रमेश
नई दिल्ली,। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने आडवाणी को भारत रत्न देने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 2002 में आडवाणी ने ही नरेन्द्र मोदी की कुर्सी बचाई थी। रमेश ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी को इसी लिए प्रधानमंत्री मोदी ने देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न देने की घोषणा की है। इस के बाद रमेश ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से इतर देवघर जिले के मोहनपुर में मीडिया से बातचीत में यह दावा किया। आडवाणी को भारत रत्न देने के सवाल पर रमेश ने कहा कि वर्ष 2002 में, आडवाणी ने नरेन्द्र मोदी को बचाया था।
तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने मोदी को राज धर्म का पाठ याद दिलाया था और उन्हें मुख्यमंत्री के पद से हटाना चाहते थे, लेकिन एक ही व्यक्ति था, जिसने उन्हें गोवा भाजपा की बैठक में बचाया था और वह आडवाणी ही थे।जयराम रमेश ने कहा कि गुजरात के गोधरा में 2002 में कारसेवकों से भरी ट्रेन को जलाने की घटना के बाद राज्य में सांप्रदायिक दंगे भड़क गए थे और उस समय मोदी राज्य के सीएम थे।
रमेश ने दावा किया कि आडवाणी ने मोदी को आयोजनों का शानदार प्रबंधक बताते हुए बयान दिया था। कांग्रेस नेता ने कहा कि आडवाणी ने कहा था कि नरेन्द्र मोदी उनके अनुयायी नहीं, बल्कि एक शानदार आयोजन प्रबंधक हैं। जब मैं आडवाणी और मोदी को देखता हूं तो इन दो चीजों को याद करता हूं। रमेश की टिप्पणी पर भाजपा की झारखंड इकाई के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि मोदी शासन में योग्यता के आधार पर पुरस्कार दिए जाते हैं। जयराम हताशा में प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!