- BJP और जयंत चौधरी के बीच पक्की हुई डील! जानें कब होगी औपचारिक घोषणा

खबर है कि इसकी औपचारिक घोषणा 15 या 16 फरवरी को भी हो सकती है। इसका बड़ा कारण राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा है। दरअसल, यह यात्रा आगामी 16 फरवरी को चंदौली के रास्‍ते उत्‍तर प्रदेश में दाखिल होगी।

विपक्षी इंडिया गुट को एक और झटका देते हुए, जयंत चौधरी की आरएलडी ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में भाजपा के साथ गठबंधन पर लगभग बात बन गई है। सीट बंटवारे के समझौते के अनुसार, आरएलडी दो लोकसभा सीटों, बागपत और बिजनौर पर चुनाव लड़ेगी, और एक राज्यसभा सीट का भी वादा किया गया है। गठबंधन की औपचारिक घोषणा अगले दो-तीन दिनों में कर दी जायेगी। उत्तर प्रदेश में इंडिया ब्लॉक के घटकों के बीच सीट-बंटवारे को लेकर मतभेद के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है। रालोद ने अपने नेताओं के बयान देने पर पाबंदी लगा दी है। 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag