- सामाजिक कार्यकर्ता पद्मश्री चिन्नपिल्लई को मिलेगा आवास

सामाजिक कार्यकर्ता पद्मश्री चिन्नपिल्लई को मिलेगा आवास

नई दिल्ली तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने सामाजिक कार्यकर्ता चिन्नपिल्लई की स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से राज्य सरकार की कलैगनार आवास योजना के तहत उन्हें एक घर आवंटित करने का आदेश दिया। स्टालिन ने कहा कि उनके घर का निर्माण इसी महीने शुरू होगा। मुख्यमंत्री ने मदुरै जिले के एक साधारण गांव पुलीसेरी की रहने वाली चिन्नपिल्लई द्वारा व्यक्त की गई अपनी पीड़ा के जवाब में यह बात कही। चिन्नपिल्लई को 2019 में पद्मश्री से सम्मानित किया था। चिन्नपिल्लई ने कहा था कि पीएम आवास योजना के तहत उन्हें मकान उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। स्टालिन ने कहा,‘‘ मैंने पद्मश्री चिन्नपिल्लई का वीडियो देखा जिसमें वह दर्द से कह रहीं थीं कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें जो घर देने का वादा किया गया था वह अभी तक नहीं दिया गया है। उन्हें पहले से दी गई जमीन के अलावा 380 वर्ग फुट का प्लॉट दिया जाएगा। साथ ही, उन्हें कलैगनार आवास योजना के तहत एक नया घर दिया जाएगा। उन्हें 1999 में स्त्री शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। तब तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उन्हें पुरस्कार देते समय झुककर उनके पैर छुए थे।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag