- 36 दिनों से बंद गाजीपुर यूपी गेट की सर्विस लेन खुली

नई दिल्ली किसानों के दिल्ली कूच को लेकर यूपी गेट पर दिल्ली पुलिस की ओर से बंद किए गए रास्तों को मंगलवार दोपहर से खोलना शुरू कर दिया गया। इससे राहगीरों की राह आसान होगी। पिछले 36 दिनों से रास्ता बंद होने से करीब दो लाख वाहन प्रतिदिन प्रभावित हो रहे थे। इससे प्रति वाहन करीब 50 रुपये का अतिरिक्त ईंधन फुंक रहा था। ऐसे में 10 लाख रुपये का ईंधन प्रतिदिन यानी 36 दिन में साढ़े तीन करोड़ से अधिक का अतिरिक्त ईंधन फुंक गया। 11 फरवरी की रात यूपी गेट पर राष्ट्रीय राजमार्ग-नौ (एनएच-नौ) की सर्विस लेन दिल्ली पुलिस ने पूरी तरह से सील कर रखी थी। आवाजाही पूरी तरह बंद कर कड़ा सुरक्षा पहरा था। एनएच नौ व दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर भी बैरिकेडिंग की गई थी। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार रात को गाजीपुर बॉर्डर से बैरिकेड हटा दिए हैं। किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए पुलिस ने एनएच-नौ की दोनों सर्विस लेन को सीमेंट की दीवार बनाने के साथ ही कटिले तार लगा दिए थे। वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद थी। रास्ता खुलने से वाहन चालकों को राहत मिलेगी। जिला पुलिस उपायुक्त अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि किसानों के दिल्ली कूच के चलते बॉर्डर को बंद किया गया था। मंगलवार रात से बॉर्डर को खोलने का काम शुरू कर दिया है। बुलडोजर से दीवार हटाई जा रही है। बुधवार सुबह तक रास्ता पूरी तरह से खोल दिया जाएगा। सर्विस लेन के बंद होने से दिल्ली के वाहन चालक वैशाली नहीं जा पा रहे थे। जबकि वैशाली के वाहन चालक गाजीपुर नहीं आ पा रहे थे। उन्हें दूसरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ रहा था। जिससे उनका समय भी बर्बाद हो रहा था।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag