- आप नेता संदीप पाठक ने भाजपा पर लगाया आरोप

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने दावा किया कि ‘आप’ के विधायकों को पार्टी छोड़ने के फोन आ रहे हैं पार्टी नहीं छोड़ने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही है। पाठक ने यह टिप्पणी सीएम अरविंद केजरीवाल को आज यहां एक अदालत में पेश किए जाने से पहले की है। वहीं पाठक को ‘एक्स’ पर जवाब देते हुए भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि वह भाजपा नेता का नाम बताने की चुनौती दी जिसने किसी आप विधायक को फोन कर प्रलोभन दिया हो। पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायकों को फोन कर कहा जा रहा रहे है कि पार्टी छोड़ दो जो चाहिए, बोलो, मिल जाएगा, नहीं आये तो तुम्हारी ख़ैर नही। उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब की जनता ने इतनी उम्मीद से केजरीवाल को चुना है, और यह जनता का अधिकार है। भाजपा यह गुंडागर्दी किसी पार्टी से नहीं बल्कि देश के साथ कर रही है। इसका नुक़सान किसी पार्टी को नहीं है बल्कि देश को होगा। उन्होंने आरोप लगाया, सच यह है कि अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार के किस्सों के चलते ‘आप’ का कुनबा बिखर रहा है। केजरीवाल को ईडी ने रद्द की जा चुकी आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। अपनी पोस्ट में पाठक ने यह भी कहा कि देश को तोड़ने के लिए पहले भी ऐसे कई प्रयास किए गए हैं और इसका इतिहास गवाह है कि वे सारे प्रयास असफल हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा का भी यह प्रयास असफल होगा। केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने सुबह आईटीओ मेट्रो स्टेशन गेट के पास विरोध प्रदर्शन भी किया।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag