- एक महिला 34 साल में बनी दादी मां, लोग हुए हैरान

बीजिंग भारत के पड़ोसी देश चीन से एक खबर ऐसी आई जिसे सुनकर आम लोग दंग रह गए। यह खबर किसी को भी चौंकाने के लिए काफी है। चीन में रहने वाली शिरली नाम की एक महिला ने अपने दादी बनने की खबर सार्वजनिक तौर पर शेयर की। ये तो खुशी की बात थी लेकिन इसके साथ जो हुआ वो दंग कर देने वाला था। मां या दादी बनना किसी भी महिला के लिए खुशी की बात होती है। हालांकि सिंगापुर में रहने वाली इस सोशल मीडिया एनफ्लुएंसर ने जब 34 साल में खुद के दादी बनने की खबर शेयर की तो लोग चौंक गए। उन्हें समझ ही नहीं आया कि उन्हें इस बात के लिए महिला को बधाई देनी चाहिए या फिर सांत्वना। दरअसल महिला के बेटे की उम्र अभी 17 साल है। सोशल मीडिया पर शिरली ने लिखा कि उसके परिवार ने एक जश्न मनाया है क्योंकि उसका 17 साल का बेटा पिता बन गया है और वो दादी। शिरली एक रेस्टोरेंट चलाती है उसे इंस्टाग्राम पर 17 हज़ार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उसका बेटा अभी पढ़ाई ही कर रहा है। शिरली ने बताया कि वो बेटे को डांटने के बजाय उसकी मदद कर रही है और सलाह दे रही है। उसका कहना है कि वो अपने इस कदम से बेटे को सिखा रही है कि अपने काम की ज़िम्मेदारी खुद लेनी चाहिए। हालांकि लोग इससे इम्प्रेस नज़र नहीं आए। शिरली खुद तीन शादियां कर चुकी हैं और उन्होंने अपने बेटे को भी 17 साल की उम्र में जन्म दिया था। फिलहाल वे 5 बच्चों की मां हैं। वे नहीं चाहती थीं इतनी कम उम्र में बच्चे परिवार की जिम्मेदारी उठाएं लेकिन बेटे से ये गलती होने के बाद उन्हें ये कदम उठाना पड़ा। लोगों ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि वो एक नाकामयाब मां हैं, जो छोटी सी उम्र में बच्चे को परिवार शुरू करने की सलाह दे रही हैं। हालांकि कुछ लोगों ने उनसे सहानुभूति भी जताई है और लिखा है कि वे एक मां होने के नाते बेटे को सही गाइडेंस दे रही हैं।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag