- 5 साल में 46 से 74 हजार पर पहुंचा सोना

- दिवाली पर शादियों के सीजन से पहले 80 हजार के पार जाने की उम्मीद भोपाल । साल 2024 की पहली तिमाही से ही सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी जारी है। 2 अप्रैल को सोने का भाव 68 हजार रूपए था। लेकिन पिछले केवल 11 दिन में ही 6 हजार रूपए की तेजी के साथ गोल्ड के रेट 74 हजार 300 रूपए के पास पहुंच गए हैं। बीते 5 साल में सोना लगभग 58.8 प्रतिशत महंगा हो चुका है। 2020 के 46 हजार से वर्तमान में 74 हजार पर पहुंच गया है। मार्केट विशेषज्ञों की माने तो सोने की कीमतें अभी और बढ़ेंगी। हालांकि आज इंदौर में 24 कैरट सोने के दाम 73 हजार 800 रुपए प्रति 10 ग्राम रहे। इस साल यानी 2024 के शुरूआती चार महीने (जनवरी, फरवरी, मार्च और अप्रैल) में ही सोना 18.7 प्रतिशत से अधिक महंगा हो चुका है। सोने के महंगा होने का यह ट्रेंड आगे भी जारी रह सकता है। दिसंबर 2023 में सोने का भाव 62 हजार 600 रूपए था। जानकारों ने बताया कि इस बात की संभावना ज्यादा है कि 2024 के आखिर तक सोने की कीमत 80 हजार रूपए तक तक पहुंच सकती है। इससे साफ है कि सोने की कीमतों में अभी 6 हजार रुपए तक और तेजी आ सकती है। वैसे गोल्ड प्राइस में बड़ी गिरावट की संभावना कम ही है। । अगर गिरावट आती है तो भी सोना 70 हजार के भाव से नीचे नहीं आएगा।2023 में 16 प्रतिशत की आई थी तेजी 2023 में सोना 8 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ था। 2023 की शुरुआत में सोना 54,867 रुपए प्रति ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर को 63,246 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया था। यानी साल 2023 में इसकी कीमत में 8,379 रुपए (16 प्रतिशत) की तेजी आई थी। वहीं अप्रैल 2023 में सोने का भाव 59 हजार रूपए के पार चला गया था। यानी जनवरी से अप्रैल के बीच में ही सोना लगभग 5 हजार रूपए महंगा हो गया था।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag