- डिब्बा खोलते ही डॉक्टरों के उड़े होश, मची अफरा-तफरी

कटिहार बिहार में एक व्यक्ति हाथ में गंदा सा डिब्बा लिए अस्पताल में दाखिल हुआ। वहां माजूद लोगों ने उसकी हालत देखकर उसे नजर अंदाज कर दिया कोई समझा नहीं पा रहा था वैसे धीरे धीरे डाक्टर के रुम की तरफ बढ़ रहा था। वह डॉक्टर के पास पहुंचा और कहा उसे कांप ने काट लिया है और वह इलाज कराने यहां आया है उसके बाद उसने जैसे ही डिब्बा खोल कर दिखाया तो वहां मौजूद डॉक्टरों और नर्सों के होश उड़ गए। सभी दूर भागने लगे। उस व्यक्ति ने बताया कि वह काटने वाले सांप को ही पकड़ लाया है वह इसलिए कि डॉक्टरों को जहर को लेकर कोई कंफ्यूजन नहीं हो। घटना कटिहार जिले के गोवा गाछी गांव की बताई जा रही है। जहां मो. शकूर नाम का यह व्यक्ति अपने गेहूं के खेत में काम कर रहा था तभी सांप ने उसे डस लिया। वह घबरा गया और उसके पैर में सूजन आ गई। उसके बाद शकूर ने तुरंत ही अपने पास रखे कपड़े की मदद से सांप को पकड़ लिया। उसे एक डिब्बे में बंद करके अस्पताल पहुंच गया। पहले शकूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचा। उसके बाद वहां से सदर अस्पताल भेज दिया गया। करैत सांप डिब्बे में रखा हुआ था सदर अस्पताल में शकूर को देखने वालों का तांता लग गया। डॉक्टरों ने शकूर का इलाज शुरू किया। अब शकूर खतरे से बाहर बताया जा रहा था। परिजनों ने उसकी सलामती के लिए दुआ भी मांगी। उधर, स्थानीय लोगों ने बताया कि शकूर के हिम्मत की दाद देनी होगी। उसने काटने वाले सांप को ही पकड़ लिया और उसे डिब्बे में बंद कर दिया। इस तरह की घटना बहुत कम देखने को मिलती है। फिलहाल, मो. शकूर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag