- आठवीं की छात्रा से घर में घुसकर मनचले ने की छेड़छाड़

भोपाल रातीबड़ थाना इलाके में आंठवी की छात्रा से कॉलोनी में रहने वाले मनचले द्वारा घर में घुसकर छेड़खानी किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार परिजनो के साथ थाने पहुंची 15 वर्षीय किशोरी ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह मॅडोरा गांव के पास एक कॉलोनी में रहती है, और स्कूली छात्रा है। उसकी कॉलोनी में ही आरोपी सत्यभान भी रहता है। एक ही जगह रहने के कारण छात्रा उसे पहचानती है। बीती शाम वह अपने घर पर अकेली थी। उसके घर का दरवाजा खुला हुआ था। उसी दौरान वहॉ से निकल रहे सत्यभान ने उसे अकेला देख आरोपी भीतर चला गया। अंदर जाकर पहले तो उसने किशोरी से बातचीत की फिर बुरी नीयत से उसे पकड़ने लगा। आरोपी की करतूत देख छात्रा ने अपने बचाव में शोर मचा दिया। इसके कारण आरोपी घबराकर वहां से भाग गया। बाद में परिजनो के आने पर छात्रा ने उन्हें आरोपी की सारी करतूत बताई और थाने जा पहुंची। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओ में मामला कायम कर लिया है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag