- भाजपा नेता के घर डकैती की साजिश में आप नेता शामिल, 9 आरोपी गिरफ्तार

वलसाड दक्षिण गुजरात के वलसाड में भाजपा नेता के घर में डकैती के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है| डकैती की साजिश रचने में चौंकाने वाले खुलासे में आम आदमी पार्टी (आप) नेताओं की भूमिका सामने आई है| जिसमें एक आरोपी आप के टिकट पर वलसाड की पारडी विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुका है| भाजपा नेता के घर डकैती के मामले में पुलिस ने आप नेताओं समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू की है| जानकारी के मुताबिक वलसाड जिले की वापी तहसील के करवड गांव के सरपंच और भाजपा नेता के घर आधी रात को हथियारों के साथ डकैतों ने धावा बोल दिया| हांलाकि सीसी टीवी में हथियारों से लैस डकैतों को देख सरपंच ने तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस को तुरंत सूचना दे दी| सूचना मिलते ही पुलिस समेत स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और वहां से भागने का प्रयास कर रहे 5 आरोपियों को दबोच लिया| पकड़े आरोपियों से पूछताछ में हुए खुलासे से पुलिस भी चौंक उठी| पूछताछ में पता चला कि इन आरोपियों को आप के प्रदेश नेता और वलसाड जिले के पदाधिकारियों ने टीप दी थी| आप नेताओं ने ही दाहोद के डकैत गिरोह को बुलाकर सरपंच के घर डकैती की साजिश रची थी| पुलिस ने इस मामले में आप नेताओं समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है| पकड़े गए आरोपियों में 2022 में वलसाड जिले की पारडी विधानसभा सीट से बतौर आप उम्मीदवार चुनाव लड़ने वाले केतन पटेल और वलसाड जिला आप के संयुक्त सचिव प्रदीप पटेल भी शामिल हैं| भाजपा नेता के घर डकैती की साजिश में आप नेताओं की संलिप्तता सामने आने के बाद राजनीति गरमा गई है| बताया जाता है कि करवड गांव के सरपंच के घर में तीन महीने के भीतर दूसरी बार डकैतों ने धावा बोला था| इससे पहले सरपंच के घर से एक किलो चांदी की लूट की गई थी|

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag