- गुजरात में लोकसभा की 25 सीटों 19 महिला समेत 266 उम्मीदवार मैदान में

अहमदाबाद गुजरात में लोकसभा की 25 सीटों पर स्थिति साफ हो गई है| सूरत सीट निर्विरोध भाजपा के खाते में जाने के बाद लोकसभा की 25 सीटों पर कुल 265 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं| जबकि विधानसभा की 5 सीटों पर होनेवाले उपचुनाव के लिए 24 प्रत्याशी मैदान में हैं| गुजरात में आगामी 7 मई को लोकसभा के सामान्य चुनाव और विधानसभा की 5 सीटों पर उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे| इसके लिए नामांकन प्रक्रिया 12 अप्रैल से 19 अप्रैल 2024 तक थी| इस अवधि के दौरान लोकसभा की 26 सीटों के लिए कुल 433 और विधानसभा के लिए 37 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया| 20 और 21 अप्रैल 2024 को नामांकन पत्रों की जांच के बाद लोकसभा के लिए 328 और विधानसभा के उपचुनाव के लिए 27 उम्मीदवार मान्य हुए| स्क्रूटिनी के बाद अंतिम सूची के मुताबिक लोकसभा चुनाव के लिए कुल 266 उम्मीदवार और विधानसभा के उपचुनाव के लिए 24 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं| जिसमें अहमदाबाद पूर्व लोकसभा सीट पर सबसे अधिक 18 उम्मीदवार और सबसे कम दक्षिण गुजरात की बारडोली सीट पर 3 प्रत्याशी हैं| जबकि विधानसभा की विजापुर सीट पर सबसे ज्यादा 8 और वाघोडिया की सबसे कम दो उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा| लोकसभा चुनाव में कुल 266 उम्मीदवारों में 247 पुरुष और 19 महिला उम्मीदवार हैं|

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag