- आस्था सनातन और धर्म भाजपा के लिए केवल राजनीतिक एजेंडा

उज्जैन आखिर शिप्रा मैया से ऐसी कैसी दुश्मनी है कि खान डायवर्सन योजना और शिप्रा शुद्धिकरण के नाम पर हजारों करोड रुपए खर्च करने के बाद भी गंदे नालों का पानी तक नदी में मिलने से नहीं रोक पा रहे हैं। यह इच्छा शक्ति की कमी है या भ्रष्टाचार के चलते की जा रही लापरवाही। यह सवाल उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार महेश परमार ने मुख्यमंत्री से करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री में जरा भी शर्म बची हो तो उन्हें मां शिप्रा से, शहर की जनता से और देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। मुख्यमंत्री होते हुए भी मां शिप्रा की पवित्रता को नहीं बचाने के लिए इस्तीफा दे देना चाहिए। दरअसल 22 अप्रैल की रात से शिप्रा नदी में गंदे नालों का पानी लगातार बह रहा है, जिससे यहां आने वाले श्रध्दालुओं की आस्था पर कुठाराघात हुआ। इसी से नाराज कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार सरकार का विरोध करते हुए मां शिप्रा में मिल रहे गंदे नाले के पास बैठ गए। उन्होंने नदी में मिल रहे नाले के पानी से स्नान किया और भगवान सूर्य को जल अर्पित भी किया। इस दौरान उन्होंने शपथ ली कि जब तक मेरे शरीर में प्राण है, तब तक में मां शिप्रा को शुद्ध करने की लड़ाई लड़ता रहूंगा। महेश परमार ने कहा कि सुबह-सुबह सोकर उठा और सूचना मिली कि शिप्रा नदी में एक बार फिर गंदे नालों का पानी तेजी से मिल रहा है और वह भी रामघाट पर। सुनते ही मैं सबसे पहले शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी के साथ रामघाट पहुंचा जहां मैंने देखा कि अत्यधिक गंदे पानी के नाले जिसमे मेला भी शामिल है वह शिप्रा नदी के पानी में मिलता ही जा रहा है। श्रद्धालुओं, पंडे, पुजारियों को घाट पर धार्मिक कार्य करने में बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विधानसभा चुनाव के पहले जब शिप्रा मैया में गंदे पानी का जिक्र उठता था तो आज के मुख्यमंत्री नदी में नहाने की नौटंकी करके शिप्रा मैया को शुद्ध स्वच्छ करने का वचन देते रहे हैं किंतु शिप्रा को आज तक आचमन तो दूर की बात नहाने योग्य भी नहीं बना सके हैं और यह स्थिति तब है जब नगर निगम से लेकर प्रदेश और देश में इनकी सरकार है। उज्जैन कलेक्टर और मुख्यमंत्री दोनों को ही शर्म आनी चाहिए और अपने पदों से इस्तीफा देने चाहिए। शिप्रा मैया स्नान के लिए उज्जैन के नागरिक तो आते ही है हजारों की संख्या में पूरे देश से श्रद्धालु यहां आते हैं। उनकी सुरक्षा तक का ख्याल नहीं रखा जाता बार-बार आंदोलन होने के बाद भी केवल मुंह दिखाई शासन द्वारा होती है लेकिन सुरक्षा के इंतजाम आज भी नहीं है आज भी यहां पर नित दिन जनहानि होती रहती है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag