- लोकतंत्र के महापर्व को उत्सव की तरह मनाने के लिए नगर निगम पूर्ण रूप से दृढ़ संकल्पित

अलीगढ़ लोकसभा निर्वाचन 2024 के दूसरे चरण के मतदान के लिए अलीगढ़ नगर निगम ने नगरीय क्षेत्र के 808 बूथ एवं इन बूथ को आने जाने वाले मार्गों पर साफ सफाई पेयजल की व्यवस्थाओं को चाक चौबंद कराए जाने के लिये कमर का कस ली है। मंगलवार को नगरीय क्षेत्र के 808 बूथ पर लोकसभा निर्वाचन 2024 के मतदान की व्यवस्थाओं की नगर आयुक्त ने अधीनस्थों के साथ समीक्षा करते हुए सभी अधीनस्थों को 24 अप्रैल शाम 4ः00 बजे तक की डेडलाइन देते हुए सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानक के अनुसार पूरा करने के निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त अमित आसेरी ने नगरीय 808 मतदान केंद्रों जिसमें 753 अलीगढ़ संसदीय व 55 हाथरस संसदीय क्षेत्र शामिल है । नगर आयुक्त ने दूसरे चरण में अलीगढ़ संसदीय क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र में 753 बूथ पर नगर निगम इंतजामों की समीक्षा करते हुए प्रत्येक दशा में 24 अप्रैल सांय 4 बजे तक सभी पोलिंग बूथ पर नगर निगम व्यवस्थाओं को पूर्ण कराकर जिला प्रशासन को हैंडोवर करने की जिम्मेदारी सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह को दी। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ संसदीय और हाथरस संसदीय सीट को मिलते हुए कुल 808 पोलिंग बूथ नगरीय क्षेत्र में है जिसमें 753 अलीगढ़ संसदीय सीट और 55 हाथरस संसदीय सीट जिसमें इगलास और छर्रा क्षेत्र शामिल है। दूसरे चरण के मतदान के लिए सभी 753 बूथ के निर्माण, आदर्श बूथ निर्माण पेयजल साफ सफाई पथ प्रकाश व्यवस्था को प्रभावी बनाने का काम जोर-शोर से चल रहा है नगर आयुक्त ने लोकतंत्र के महापर्व को उत्सव की तरह से मनाने के लिए इसे चैलेंज के रूप में लिया है और जनपद वासियों से अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने की अपील भी की है। नगर आयुक्त ने बताया पोलिंग बूथ निर्माण से संबंधित किसी भी समस्या के त्वरित निस्तारण के लिए नगर निगम अलीगढ़ द्वारा इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में संचालित कॉल सेंटर 1533 व 7500441344 को राउंड द क्लॉक मतदान पूर्ण होने तक एक्टिव रखा है उन्होंने बताया अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के नेतृत्व वाली नगर निगम की टीम ने सभी 753 पोलिंग बूथ का सघनता से निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता को निर्देश दिए की सभी पोलिंग बूथ तैयार कराकर 24 अप्रैल सांय 4 बजे तक जिला प्रशासन के हैंड ओवर कर दिए जाए। नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा अलीगढ़ नगर निगम लोकतंत्र के महापर्व को हर्ष और उल्लास के साथ चाक-चौबंद इंतजामों के साथ मनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है लोकतंत्र के महापर्व में जनपद वासियों से अपील है ज्यादा से ज्यादा अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag