- यात्री बस और ट्राले की भीषण टक्कर,पुल पर हुआ हादसा नदी में गिरने से बची बस, बड़ा हादसा टला 20 घायलों में 3 की हालत गंभीर

खरगोन आगरा मुंबई नेशनल हाईवे खलघाट पुल पर सुबह यात्री बस और ट्राले में भिडंत हुई। हादसे में 20 यात्री घायल हो गए। बस ड्राइवर ने ओवरटेक किया तो आगे चल रहे ट्रक से बस की भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस नर्मदा में गिरने से बची। फंसने से ड्राइवर के पैर कट गए। 1 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया। 3 गंभीर घायल यात्रियों को धार जिले के धामनोद रैफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यदि बस संतुलन खो देती तो पुल से नर्मदा में गिरने की आशंका थी। पुलिस के मुताबिक खलघाट नर्मदा पुल पर आगे चल रहे ट्रक से हंस टेवल्स की बस ओवरटेक करने में भिड़ गई। सूचना मिलते ही धामनोद,बलकवाडा थाना खलतांका चौकी के पुलिस बल ने पहुंचकर घायलों को लोगो की मदद से एंबुलेंस से धामनोद अस्पताल भिजवाया। गया। बलकवाड़ा टीआई रामेश्वर ठाकुर ने बताया यात्री बस महाराष्ट्र से इन्दौर जा रही थी। बस में 52 सवारी सवार थे। हादसे में 20 यात्री घायलों में 3 की हालत गंभीर है जिसने बस ड्राइवर हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है जिनके पैर भी कट गया है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag