- प्रदेश की मेरिट सूची में 10वां स्थान पाकर सिद्धांत ने जिले का नाम किया रोशन

अशोकनगर माध्यमिक शिक्षा मंडल में 10वीं एवं 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया है। इस साल 12वीं क्लास के 67.92 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं जबकि दसवीं क्लास के 49.63 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इस बार बीते साल की अपेक्षा दसवीं का प्रतिशत घटा है बीते वर्ष दसवीं क्लास का प्रतिशत 56.21 रहा था हालांकि 12वीं क्लास में कुछ प्रतिशत रिजल्ट सुधार है। इस प्रतिशत में से बालिकाओं का पास होने का प्रतिशत अधिक रहा है जबकि बालकों का प्रतिशत कम रहा है। हायर सेकेंडरी में 72.25 प्रतिशत बालिका उत्तीर्ण हुई हैं जबकि 64.8 प्रतिशत बालक पास हुए हैं। इसी तरह से दसवीं क्लास में भी बालिकाओं ने बाजी मारी 52.94 प्रतिशत बालिकाएं उत्तीर्ण हुई है जिसकी बालकों का प्रतिशत 46.32 रहा है। 12वीं में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शा. मावि के छात्र सिद्धांत प्रताप सिंह ने प्रदेश में 10वां स्थापना हासिल किया है वह बायोलॉजी सब्जेक्ट से था। सिद्धांत प्रताप ने 478 अंक हासिल किए हैं उससे उसका प्रतिशत 95.6 है। इसी बार 12वीं क्लास से 10 विद्यार्थी जिले की मेरिट सूची में है। इसी तरह से तीन स्टूडेंट्स दसवीं क्लास से जिले की मेरिट सूची में शामिल हुए हैं। इस बार अधिक अंक हासिल करने वाले ज्यादातर विद्यार्थी शासकीय विद्यालयों के हैं। रिजल्ट के बारे में जिला शिक्षा अधिकारी नीरज शुक्ला ने बताया कि इस बार 12वीं क्लास का काफी बेहतर रिजल्ट रहा है। 10वीं क्लास के का रिजल्ट बीते साल की अपेक्षा कुछ कम रहा है इसमें कुछ स्टूडेंट्स का प्रतिशत पास होने का गिरा है। उनका कहना है कि हमारे यहां पर वर्ग 1 एवं वर्ग 2 की नई भर्ती हुई थी वह टीचर विधानसभा चुनाव से पहले अपना ट्रांसफर करके चले गए। लगभग 250 शिक्षक गए थे उनके बदले में केवल 16 शिक्षक आए थे। हो सकता है इसी वजह से 10वीं का रिजल्ट प्रभावित हुआ है। 12वीं क्लास में 5644 विद्यार्थी दर्ज थे। जिनमें से 2993 बालक एवं 2651 बालिकाएं। इनमें से 5618 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। सभी विद्यार्थियों में से 3816 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जिसमें प्रथम श्रेणी में 3092 स्टूडेंट आए हैं जबकि द्वितीय श्रेणी में 723 एवं तृतीय श्रेणी में एक स्टूडेंट है। दसवीं क्लास में 9233 विद्यार्थी दर्ज थे जिनमें 4623 बालक 4610 बालिकाएं थी। इनमें से 9176 स्टूडेंट परीक्षा में शामिल हुए थे। शामिल हुए स्टूडेंट्स में से 4554 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। आपको बता दें, बीते वर्ष जिले में दसवीं एवं 12वीं क्लास के कई स्टूडेंट्स प्रदेश की मेरिट सूची में शामिल थे। लेकिन इस बार केवल एक स्टूडेंट 12वीं क्लास का ही प्रदेश की मेरिट सूची में अपना नाम शामिल कर पाया है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag