- गुवाहाटी के गद्दारों को राहुल गांधी पर बोलने का कोई अधिकार नहीं- नाना पटोले

मुंबई लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दल घबराए हुए हैं। वे अपनी हार के डर से बौखला गये हैं और निचले स्तर पर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की आलोचना कर रहे हैं। एकनाथ शिंदे को बीजेपी की कृपा की वजह से राज्य के मुख्यमंत्री का पद मिला है। बीजेपी जितनी चाभी देती है मुख्यमंत्री शिंदे उतना बोलते हैं, लेकिन उन्हें कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के बारे में बात करते समय अपनी मर्यादा का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। गुवाहाटी के गद्दारों को राहुल गांधी के बारे में बात करने का कोई अधिकार नहीं है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने पलटवार करते हुए कहा है कि राहुल गांधी की आलोचना करने से एकनाथ शिंदे के माथे पर लगा विश्वासघात का ठप्पा नहीं मिटेगा। राहुल गांधी पर एकनाथ शिंदे के बयान पर संज्ञान लेते हुए नाना पटोले ने आगे कहा कि हमारे नेता ने पूरे देश की पदयात्रा करके पूरे भारत के लोगों से सीधा संवाद कर उनके विश्वास को जीतने का काम किया है।कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने सभी समुदाय के लोगों के दर्द को जाना। उसके बाद उन्होंने मणिपुर से मुंबई तक 6700 किलोमीटर की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की। राहुल गांधी ने गर्मी,बारिश और ठंढ की कोई परवाह नहीं।वे सिर्फ देश की जनता के लिए चलते रहे। लेकिन एकनाथ शिंदे का राहुल गांधी के विदेश जाने और भारत जोड़ो यात्रा पर अकेले सितारे तोड़ने का बयान देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पटोले ने कहा कि छल-कपट से सत्ता हासिल करने वाली भाजपा और उसकी सहयोगी दल गांधी परिवार के त्याग, बलिदान और राहुल गांधी के बारे में क्या जानेंगे? प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि एकनाथ शिंदे ने बीजेपी की मदद से शिवसेना को तोड़कर बाला साहेब ठाकरे को धोखा दिया। बीजेपी की मदद से वे सूरत और वहां से गुवाहाटी गए और महाविकास अघाड़ी सरकार को गिराने का काम किया। ईडी की कार्रवाई का डर दिखा कर पार्टी चोरी करने वालों को कांग्रेस और राहुल गांधी के बारे में बात नहीं करनी चाहिए।नाना पटोले ने यह भी कहा कि दलबदल कर बीजेपी में शामिल हुए एकनाथ शिंदे चाहे कुछ भी कर लें, उनके माथे पर लगा विश्वासघात का दाग कभी नहीं मिटेगा। पटोले ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की राहुल गांधी की आलोचना पर भी करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि बावनकुले को उनकी पार्टी में कोई नहीं पूछता। वे हर दिन सिर्फ विपक्षी नेताओं की आलोचना करते हैं। बीजेपी नेता और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बावनकुले को सिर्फ उतना ही काम दिया है। बावनकुले का कद इतना नहीं है कि वह राहुल गांधी के बारे में बात कर सकें। नाना पटोले ने यह भी कहा कि राहुल गांधी के बारे में बात करने से पहले बावनकुले को अपनी पार्टी के सर्वोच्च नेता नरेंद्र मोदी को यह सीख देनी चाहिए कि विपक्षी पार्टी के नेताओं, महिलाओं के बारे में कैसे बात करनी है और फिर दूसरों को सिखानी चाहिए।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag