- राईट टाउन स्टेडियम में अवैध वसूली के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

जबलपुर राईट टाऊन स्टेडियम फिर एक बार विवादों में है। यहां आम शहरवासियों से वसूली के आरोप नगर कांग्रेस ने लगाए हैं। कांग्रेस ने इसके विरोध में शुक्रवार को स्टेडियम के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस का आरोप है कि अवैध वसूली की जा रही है, यदि यह सब नहीं रुका तो आंदोलन किया जाएगा। नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम राईट टाउन आम जनता के टैक्स के पैसों से बना है। नवनिर्माण के बाद नगर निगम ने इसे अवैध वसूली का अड्डा बना दिया है। श्री शर्मा ने कहा जिस ठेका लेने वाली कंपनी हर महीने ३५४ रुपये वसूल रही है जो अगले माह १ हजार रुपये कर दिया जाएगा। यहां मार्निग वॉक पर आने वालों से लेकर खिलाड़ियों तक से अवैध वसूली हो रही है। यदि यह सब नहीं रुका तो कांग्रेस उग्र प्रदर्शन को मजबूर होगी। इस अवसर पर अतुल बाजपेयी, अमरीश मिश्रा, विजय जैन, प्रशांत अवस्थी, रितेश गुप्ता, कैलाश ठाकुर, प्रशांत मिश्रा, रिकूं शर्मा, सुरेन्द्र यादव, रितेश नोतलानी, सुशांत सिंह, राजकुमार सोनी, इमरान हुसैन, अनुज श्रीवास्तव , केशव , नारायण, सिद्वांत ठाकुर, रंजीत ठाकुर, अभिषेक तिवारी, आयुष लाला, नीरज जायसवाल, असलम खान, गोपाल लोधी, राजीव शर्मा, मधुसुदन चैकसे आदि उपस्थित रहे।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag