- बिहार में तेज हवा और लू से लोगों की दिनचर्या बदल गई, ऑरेंज अलर्ट जारी

पटना । बिहार में मौसम लगातार अपना मिजाज बदल रहा है। तेज हवा और लू की चपेट में आने से लोगों की दिनचर्या पूरी तरह बदल गई है। मौसम विभाग ने बिहार में लू और उष्ण लहर को देखते हुए अधिकांश जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क और प्रदेश के अधिकांश भागों पर उत्तर पश्चिमी हवा का प्रवाह जारी रहा। पूर्णिया, मोतिहारी और सुपौल उष्ण लहर के चपेट में रहा और अधिकांश जगह गर्म शहर के रूप में रहा। वहीं अगले 48 घंटे के दौरान मौसम शुष्क और आसमान साफ रहेगा। अभी पूरे प्रदेश में उत्तर पश्चिमी हवा प्रवेश कर रही है। मौसम विभाग के मुताबिक सुबह और शाम सुखद अनुभव होगा लेकिन दिन होते ही सूरज हमारे सर के ऊपर पहुंचेगा और उससे ही हवा का प्रवाह गर्मी में तब्दील हो जाएगा। यह हवा लू के समान लगने लगेगी। बिहार के पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, बक्सर, कैमूर, औरंगाबाद, गया, शेखपुरा, नवादा, जमुई, बांका और पूर्णिया के एक दो स्थानों में उष्ण लहर शेष भाग गर्म शहर के रूप में रहने का पूर्वानुमान है। अधिकतम तापमान को देखते हुए सावधान रहें। निश्चित तौर पर बिल्कुल भी गर्म मौसम की चुनौती को अनदेखा न करें। सतर्क रहेंगे तभी ठीक रहेंगे।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag